लाइव न्यूज़ :

बिहार में कांग्रेस विधानमंडल दल के नए नेता के चुनाव पर सामने आई नाराजगी, अजीत शर्मा ने कहा- मेरी सहमति नहीं ली गई

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2023 16:23 IST

इससे पहले विधानमंडल दल के नेता रहे विधायक अजीत शर्मा ने कहा है पार्टी ने नया विधानमंडल दल का नेता चुना है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी ने फैसला लिया गया कि शकील अहमद खान विधानमंडल दल के नेता होंगेअजीत शर्मा ने कहा- पार्टी ने नया विधानमंडल दल का नेता चुना है, मुझे इसकी जानकारी नहीं हैउन्होंने कहा कि जिस वक्त नए नेता का चुनाव किया जा रहा था वे उस वक्त कमिटी टूर पर थे

पटना: बिहार में कांग्रेस विधानमंडल दल का नया नेता चुने जाने को लेकर पार्टी में नाराजगी देखी जा रही है। इससे पहले विधानमंडल दल के नेता रहे विधायक अजीत शर्मा ने कहा है पार्टी ने नया विधानमंडल दल का नेता चुना है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। नए नेता चुनने के मामले पर मुझसे कोई सहमति नहीं ली गई। हालांकि पार्टी के वह समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी उन्हें जो भी भूमिका देगी, वे उसपर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

अजीत शर्मा ने कहा कि जिस वक्त नए नेता का चुनाव किया जा रहा था वे उस वक्त कमिटी टूर पर थे। उस वक्त शक्ति सिंह गोहिल की तरफ से सूचना मिली थी कि बैठक है। हालांकि मैं उस वक्त नहीं था और एक दिन में तो आ नहीं पाता। लिहाजा मौजूदा विधायकों के साथ बैठक की गई और फैसला लिया गया कि शकील अहमद खान विधानमंडल दल के नेता होंगे। 

अजीत शर्मा ने कहा कि मुझे ढाई साल तक ये बड़ी जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान मैंने विधायक दल को एकजुट रखा और टूटने नहीं दिया। ऐसे में नये नेता पर विधायकों को एकजुट रखने की बड़ी चुनौती होगी। फिलहाल जनता ने जो भी जवाबदेही दी है, उसे मैं निष्ठापूर्वक करता रहूंगा। वहीं, 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की महाबैठक को लेकर राजद और जदयू के द्वारा यह दावा किये जाने पर कि इसमें राहुल गांधी भी शामिल होंगे। 

राजद और जदयू के इस दावे अजीत शर्मा ने कहा कि वे लोग बिहार आ रहे हैं, इसको लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं, इसको लेकर उनसे मेरी बात नहीं हुई है। अगर राजद और जदयू वाले ऐसा कह रहे हैं तो हो सकता है आ रहे हों। वे हमारे देश के नेता हैं। अगर वे पटना आ रहे हैं तो ये बिहार के लिए गौरव की बात है। 

वहीं, जीतन राम मांझी के मसले पर अजीत शर्मा ने कहा कि हम संरक्षक की मांग स्वभाविक है। सभी दल के नेता चाहते हैं कि अधिक से अधिक सीट पर वे चुनाव लड़े।

टॅग्स :कांग्रेसबिहारजीतन राम मांझीआरजेडीजेडीयूराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण