लाइव न्यूज़ :

अजित पवार के असामयिक निधन से बेहद दुखी और स्तब्ध हूं?, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 28, 2026 12:53 IST

Ajit Pawar Plane Crash LIVE: दुर्घटना के समय लीयरजेट 45 विमान में अजीत पवार सहित पांच यात्री, दो अन्य कर्मचारी (एक पीएसओ और एक अटेंडेंट) और दो चालक दल के सदस्य (पायलट-इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर) सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देबारामती हवाई अड्डे पर उतरते समय विमान का नियंत्रण बिगड़ गया और उतरते समय वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों की एक टीम दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हो रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति दुर्घटना में जीवित नहीं बचा।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया और एक्स पर तस्वीरें शेयर कीं। अजित पवार आम लोगों के नेता थे और जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ काफी मजबूत थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अजित पवार के असामयिक निधन से बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अजित पवार आम लोगों के नेता थे और जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ काफी मजबूत थी। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार सुबह पुणे जिले में विमान हादसे में पवार (66) समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब विमान जिले के बारामती क्षेत्र में उतर रहा था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अजित पवार जननेता थे और उनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। महाराष्ट्र की जनता की सेवा में वह हमेशा समर्पित रहे और एक परिश्रमी नेता के रूप में उनका व्यापक सम्मान था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ तथा गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के प्रति उनका समर्पण भी उल्लेखनीय था। उनकी असामयिक मृत्यु से बेहद दुखी और स्तब्ध हूं।

उनके परिवार और उनके असंख्य समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।” प्रधानमंत्री ने मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में अजित पवार के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु पर बुधवार को शोक जताते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि पवार को महाराष्ट्र के विकास खासकर सहकारी क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह पुणे जिले में विमान दुर्घटना में पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘‘महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री, अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में विशेषकर सहकारी क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं।

ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पांच अन्य लोगों की बुधवार सुबह पुणे जिले में विमान दुर्घटना में मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब वीएसआर द्वारा संचालित एक लीयरजेट 45 विमान (पंजीकरण VT-SSK) पुणे के बारामती इलाके में उतर रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बारामती हवाई अड्डे पर उतरते समय विमान का नियंत्रण बिगड़ गया और उतरते समय वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय लीयरजेट 45 विमान में अजीत पवार सहित पांच यात्री, दो अन्य कर्मचारी (एक पीएसओ और एक अटेंडेंट) और दो चालक दल के सदस्य (पायलट-इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर) सवार थे।

विमान दुर्घटना में अजित पवार समेत कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा: डीजीसीए

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चालक दल के दो सदस्यों सहित पांच लोगों को ले जा रहा एक विमान बुधवार को बारामती हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। डीजीसीए के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों की एक टीम दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हो रही है।

उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त ‘लीयरजेट 45’ विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, दो अन्य कर्मी (एक पीएसओ और एक परिचारक) और चालक दल के दो सदस्य (पायलट-इन-कमांड और प्रथम अधिकारी) समेत पांच लोग सवार थे। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति दुर्घटना में जीवित नहीं बचा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में हुए विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। बनर्जी ने घटना की उचित जांच की भी मांग की। बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अजित पवार के अकास्मिक निधन से स्तब्ध हूं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा उनके साथ सवार अन्य लोगों की आज सुबह बारामती में हुए भीषण विमान हादसे में मृत्यु हो गई। इस घटना से गहरे शोक में हूं। उनके परिवार, उनके चाचा शरद पवार जी सहित, तथा दिवंगत अजित के सभी मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

उन्होंने कहा, “इस घटना की उचित जांच होनी चाहिए।” अधिकारियों के अनुसार, बुधवार सुबह पुणे जिले में विमान हादसे में पवार (66) समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब विमान जिले के बारामती क्षेत्र में उतर रहा था।

टॅग्स :अजित पवारनरेंद्र मोदीमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?