लाइव न्यूज़ :

अजित पवार का अंतिम संस्कार 29 जनवरी को सुबह 11 बजे होगा?, प्रधानमंत्री मोदी ने शरद पवार से बात की और संवेदना व्यक्त की, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 28, 2026 15:45 IST

Ajit Pawar Plane Crash: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर NCP-SCP प्रमुख शरद पवार से बात की और शोक व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की राजनीति में भारी नुकसान हुआ है।महाराष्ट्र के प्रशासक की जिम्मेदारी संभाली थी।पवार परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

बारामतीः महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार 29 जनवरी को सुबह 11 बजे होगा। विद्या प्रतिष्ठान के न्यासी किरण ने कहा, "आज अजित पवार के पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान के मैदान में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे होगा।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार से बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (66) और चार अन्य लोगों की बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती के पास विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दिल्ली स्थित ‘वीएसआर वेंचर्स’ द्वारा संचालित ‘लीयरजेट 46’ विमान हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, चालक दल के सदस्यों सहित विमान में पांच लोग सवार थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार से बात की और बारामती विमान दुर्घटना में उनके भतीजे एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया। अधिकारियों ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री ने शरद पवार से बात की और अजित पवार के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की।’’

बुधवार सुबह पुणे जिले में विमान हादसे में अजित पवार (66) समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब विमान जिले के बारामती में उतर रहा था। इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की असामयिक मृत्यु से बेहद दुखी और स्तब्ध हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अजित पवार आम लोगों के नेता थे और जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ काफी मजबूत थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अजित पवार जननेता थे और उनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। महाराष्ट्र की जनता की सेवा में वह हमेशा समर्पित रहे और एक परिश्रमी नेता के रूप में उनका व्यापक सम्मान था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ तथा गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के प्रति उनका समर्पण भी उल्लेखनीय था। उनकी असामयिक मृत्यु से बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। उनके परिवार और उनके असंख्य समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को विमान दुर्घटना में अजित पवार की मौत की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की और आरोप लगाया कि ‘‘अन्य सभी एजेंसियां’’ की ‘‘निष्पक्षता पूरी तरह खत्म’’ हो चुकी है। बनर्जी ने कहा कि मौजूदा तंत्रों के माध्यम से सच्चाई सामने नहीं आएगी।

उन्होंने कहा कि केवल उच्चतम न्यायालय की देखरेख में की गई जांच ही विश्वसनीय होगी। हुगली जिले में सिंगूर के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें सिर्फ उच्चतम न्यायालय पर भरोसा है। बाकी सभी एजेंसियां ​​पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी हैं।’’ बनर्जी ने यह भी संकेत दिया कि अजित पवार अपने चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में लौटने की योजना बना रहे थे।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में सामने आई खबरों से ऐसे कदम के संकेत मिल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज सुबह अजित पवार की मृत्यु की खबर सुनकर मैं सचमुच स्तब्ध रह गई। इससे पता चलता है कि इस देश में राजीतिक दलों के नेताओं के लिए भी कोई सुरक्षा नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज सत्तारूढ़ वर्ग का हिस्सा रहे लोग भी सुरक्षित नहीं दिखते।’’

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने बुधवार को बारामती में विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पवार जिस विमान में सवार थे वह बारामती हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास करते समय रनवे से उतर गया और उसमें आग लग गई। इस हादसे में पवार एवं चार अन्य की मौत हो गयी।

नायडू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज सुबह बारामती में हुए विमान हादसे में श्री अजित पवार के निधन से मैं अत्यंत व्यथित हूं। उनके परिवार, प्रियजनों और इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।’’ नागर विमानन मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में पवार के योगदान को याद किया जाए और ईश्वर शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।

टॅग्स :अजित पवारशरद पवारमहाराष्ट्रनरेंद्र मोदीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी