लाइव न्यूज़ :

कौन हैं सुनेत्रा पवार?, महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2026 12:44 IST

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति का नेतृत्व करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिवंगत अजित पवार के परिवार और उनकी पार्टी द्वारा लिए गए हर फैसले का समर्थन करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना है।मंत्रिमंडल में शामिल के फैसले में बारे में कोई जानकारी नहीं है।हम अजित दादा के परिवार और राकांपा के साथ खड़े हैं।

मुंबईः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में उनका स्थान लेने की तैयारी के तहत उनकी पत्नी एवं राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार शनिवार को मुंबई पहुंच गईं। वह अपने बेटे पार्थ के साथ तड़के दक्षिण मुंबई स्थित अजित पवार के आधिकारिक आवास देवगिरि पहुंचीं। सुनेत्रा (62) महाराष्ट्र विधानमंडल के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। वह शनिवार दोपहर मुंबई में होने वाली बैठक में राकांपा की विधायक दल की नेता चुनी जाएंगी। इसके बाद उनके महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना है।

बुधवार को बारामती में एक विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद राकांपा के दोनों गुटों के आसन्न विलय को लेकर चर्चाएं भले ही तेज हो गई थीं, लेकिन शरद पवार के परिवार और राकांपा (शरदचंद्र पवार) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्हें सुनेत्रा के राज्य मंत्रिमंडल में शामिल के फैसले में बारे में कोई जानकारी नहीं है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘राकांपा (शप) नेतृत्व और शरद पवार के परिवार के सदस्यों को सुनेत्रा की योजनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है।’’ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति का नेतृत्व करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिवंगत अजित पवार के परिवार और उनकी पार्टी द्वारा लिए गए हर फैसले का समर्थन करेगी।

फडणवीस ने नागपुर में संवाददाताओं से शुक्रवार को कहा था, ‘‘राकांपा उपमुख्यमंत्री पद के लिए जो भी फैसला लेगी, सरकार और भाजपा उस फैसले का समर्थन करेंगे। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि हम अजित दादा के परिवार और राकांपा के साथ खड़े हैं।’’

सुनेत्रा पवार 2024 के लोकसभा चुनाव तक सुर्खियों से दूर रहीं। उसी वर्ष हुए आम चुनाव में उन्होंने अपने पति की पार्टी की उम्मीदवार के रूप में बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन प्रतिष्ठा की लड़ाई में अपनी ननद एवं राकांपा (शरदचंद्र पवार) उम्मीदवार सुप्रिया सुले से हार गईं।

इसके बाद सुनेत्रा पवार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं। राज्य मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने बताया था कि राकांपा का विधायक दल शनिवार दोपहर मुंबई में एक बैठक करेगा जिसमें सुनेत्रा को पार्टी नेता के रूप में नामित किया जाएगा।

टॅग्स :महाराष्ट्रसुनेत्रा पवारअजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमुंबईBaramatiPuneNCPSupriya Sule
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?