अजय कुमार लल्लू बने यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राज बब्बर की ली जगह
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 7, 2019 22:41 IST2019-10-07T22:39:03+5:302019-10-07T22:41:23+5:30
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अजय कुमार लल्लू को नियुक्त किया है।

अजय कुमार लल्लू बने यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राज बब्बर की ली जगह
उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है। इससे राज्य कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर का पत्ता साफ हो गया है।कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष हो गए हैं।
इससे पहले खबर आई था कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुहर लगाई है। खबर आई थी कि राज बब्बर ने लोकसभा चुनाव के समय ही इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया। लेकिन अब अजय कुमाप नए अध्यक्ष बन गए हैं।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अजय कुमार लल्लू को नियुक्त किया, जनरल सेक्रेटरी को सलाहकार परिषद और रणनीति और योजना पर कार्य समूह भी नियुक्त किया। आराधना मिश्रा 'मोना' को उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया।
Congress appoints Ajay Kumar Lallu as the president of Uttar Pradesh Congress committee, advisory council to the General Secretary and Working Group on Strategy & Planning also appointed. Aradhana Misra 'Mona' appointed as the leader of Uttar Pradesh Congress Legislative Party. pic.twitter.com/cumz2Sbw9D
— ANI UP (@ANINewsUP) October 7, 2019
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रियंका जब पिछली दो अक्टूबर को गांधी संदेश पदयात्रा में शामिल होने के लिये लखनऊ आयी थीं तो हवाई अड्डे से सीधे उसी मकान में गयी थीं और वहां करीब डेढ़ घंटा रुकने के बाद पदयात्रा के लिये शहीद स्मारक पहुंची थीं।
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रियंका को अपना ठिकाना मिल गया है और अब वह उत्तर प्रदेश को ज्यादा समय देंगी और यहां बार—बार आयेंगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इससे पहले गोमतीनगर में भी प्रियंका के लिये ऐसे मकान की तलाश की जा रही थी, जो उनकी सुरक्षा के लिहाज से उपयुक्त हो।
प्रियंका को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की सुरक्षा प्राप्त है। पिछले लोकसभा चुनाव से ऐन पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनायी गयी प्रियंका को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी की दीर्घकालिक योजना के तहत ऐसा किया गया है। राहुल ने कहा था कि प्रियंका को सिर्फ चार महीनों के लिये उत्तर प्रदेश नहीं भेजा गया है, बल्कि यह भविष्य की योजना है। हम भाजपा को न सिर्फ 2019 के लोकसभा चुनाव में बल्कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी हराने के लिये आये हैं।