लाइव न्यूज़ :

मिजोरम: MNF नेता जोरमथांगा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, संभाला कार्यभार

By स्वाति सिंह | Updated: December 15, 2018 12:26 IST

जोरमथंगा शनिवार दोपहर 12 बजे अपने मंत्रियों के साथ राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

Open in App

मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के प्रमुख जोरमथंगा ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।  उन्होंने से गुरुवार को मंत्री पद के लिए निर्वाचित विधायकों के नाम राज्यपाल को भेजे थे। जोरमथंगा शनिवार दोपहर 12 बजे अपने मंत्रियों के साथ राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल के राजशेखरन ने यहां एक समारोह में जोरामथांगा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मिजोरम के राज्यपाल के राजशेखरन ने बुधवार को आधिकारिक रूप से मिजो नेशनल फ्रंट को सरकार बनाने का न्योता भेजा था। 

40 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुये चुनाव में 20 सीटों पर चुने गये प्रत्याशी पहली बार विधायक बने हैं। चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 26 सीटों पर जीत मिली है, जिनमें से 14 पहली बार विधायक चुने गये हैं। जोराम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के आठ विधायकों में से भी पांच पहली बार विधायक निर्वाचित हुये हैं।

पांच कांग्रेस विधायकों में से भी एक विधायक नया है। पहली बार विधायक बनने वालों में शामिल एमएनएफ के टी जे ललनुंतलुआंगा ने निवर्तमान मुख्यमंत्री लल थनहवला को चंफई दक्षिण सीट पर हराया है। चंफई जिले में पूर्वी तुईपुई सीट से चुने गये एमएनएफ के रामथनमाविया की उम्र 61 वर्ष है, जो पहली बार बने विधायकों में सबसे उम्रदराज हैं, तो वही चंफई उत्तर सीट से निवार्चित एमएनएफ के ही डॉ. जेड आर थियामसांगा की उम्र 60 साल है।

टॅग्स :मिज़ोरम चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?