लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वायु गुणवत्ता की स्थिति असामान्य, जल्द सुधार की उम्मीद नहीं : केंद्रीय एजेंसी

By भाषा | Updated: November 10, 2020 18:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर दिल्ली में वायु गुणवत्ता की स्थिति ''असामान्य'' है और वायु प्रदूषण के ''गंभीर'' की श्रेणी से बाहर आने की निकट समय में कोई संभावना नहीं है। एक केंद्रीय पूर्वानुमान एजेंसी ने मंगलवार को यह बात कही।

पृथ्वी-विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली ''सफर'' के मुताबिक, इस स्थिति के लिए तीन कारक जिम्मेदार हैं, जिनमें माध्यमिक कणों का एकत्र होना, हवा की बेहद धीमी रफ्तार और पराली जलाने संबंधी प्रदूषण शामिल है।

इसके मुताबिक, '' दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ''गंभीर'' की श्रेणी के बिल्कुल करीब है जोकि एक असामान्य स्थिति है।''

सफर ने कहा, '' उच्च नमी के चलते आर्द्रता नए उच्च स्तर पर पहुंच गई है और ऐसे ठंडे मौसम में हवा के ठहराव की क्षमता बढ़ गई है, जिसके कारण प्रदूषक तत्व हवा में ही बने हुए हैं।''

इसके मुताबिक, हवा की बेहद धीमी गति बरकरार रहने के चलते नए एवं पुराने प्रदूषक कण स्थानीय वातावरण में बने रहते हैं।

सफर के मुताबिक, हवा की दिशा एवं गति अनुकूल रहने के चलते पराली संबंधी प्रदूषण मंगलवार सुबह तक जारी रहा। हालांकि, अब हवा की दिशा में बदलाव हुआ है, जिसकी वजह से पराली जलाने संबंधी प्रदूषण में कमी आ सकती है।

सफर के मुताबिक, नमी के स्तर में कमी नहीं आती है तो पहले दो कारकों के कारण स्थिति में जल्द कोई सुधार की संभावना नहीं है।

इसके मुताबिक, हवा की दिशा में बदलाव होने और इसकी रफ्तार में वृद्धि होने की सूरत में बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक्यूआई स्तर ''गंभीर'' की श्रेणी से कम होकर ''बेहद खराब'' श्रेणी के उच्चतम स्तर तक रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी