लाइव न्यूज़ :

सर्दियां शुरू होने से पहले ही बिगड़ने लगी दिल्ली की आबो-हवा, वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2023 13:03 IST

दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 231 दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी दिल्ली की हवा खराब होने लगी हैशनिवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा

नई दिल्ली: अभी सर्दियों ने ठीक से दस्तक भी नहीं दी है और राजधानी दिल्ली की हवा खराब होने लगी है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 231 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 62 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता समिति ने शुक्रवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में पहुंचने के बाद अधिकारियों को होटल व रेस्तरां में कोयले के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने और प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों व ताप ऊर्जा संयंत्रों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सर्दी के दौरान दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए लागू की जाने वाली केंद्र सरकार की चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के तहत यह कदम उठाया गया है। 

बता दें कि सर्दियों के शुरू होते ही राजधानी दिल्ली में वायु की गुणवत्ता खराब होने लगती है। हालांकि इस बार प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने व्यापक इंतजाम करने की बात कही है। वायु गुणवत्ता खराब होने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। खास कर सांस संबंधित बीमारियों से जूझ रहे लोगों को ज्यदा परेशानी होती है। दिसंबर तक आते-आते दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर स्थिति में पहुंच जाती है। 

टॅग्स :New DelhiAir pollution
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

स्वास्थ्यधुआं ही नहीं, मौसम भी बढ़ा रहा हवा में जहर

विश्वAI Summit 2026: अमेरिका, रूस, चीन समेत 80 से ज़्यादा देशों ने AI पर नई दिल्ली घोषणा को अपनाया, डिक्लेरेशन 7 खास बातों पर आधारित

क्रिकेटNED vs NAM: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्डकप मैच के दौरान भारी स्मॉग पर नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया, कहा- 'कुछ नहीं दिख रहा है'

स्वास्थ्यदिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषणः वाहनों से होने वाला प्रदूषण सबसे अधिक जिम्मेदार, 13 उपायों को लागू करने की सिफारिश

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह