लाइव न्यूज़ :

नए वायुसेना प्रमुख होंगे एयर मार्शल वी आर चौधरी, लड़ाकू और प्रशिक्षक विमान उड़ाए, 3800 घंटे से अधिक का अनुभव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2021 21:28 IST

एयर मार्शल वी आर चौधरी को नया वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 30 सितंबर को निवर्तमान वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया की सेवानिवृत्ति के बाद पदभार संभालेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एयर मार्शल चौधरी फिलहाल वायुसेना उप प्रमुख हैं।30 सितंबर को एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया के सेवानिवृत होने के बाद पदभार संभालेंगे।

नई दिल्लीः केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि एयर मार्शल वीआर चौधरी एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया की जगह भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख होंगे। एयर चीफ मार्शल भदौरिया 30 सितंबर को सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एयर मार्शल चौधरी फिलहाल वायुसेना उप प्रमुख हैं। मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ''सरकार ने फिलहाल वायुसेना उप प्रमुख के तौर पर सेवारत एयर मार्शल वी आर चौधरी को अगला वायुसेना प्रमुख नियुक्त करने का निर्णय लिया है। वह 30 सितंबर को एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया के सेवानिवृत होने के बाद पदभार संभालेंगे।'

एयर मार्शल चौधरी 29 दिसंबर 1982 को भारतीय वायुसेना की युद्धक शाखा में शामिल हुए थे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार ने एयर मार्शल वीआर चौधरी, वर्तमान में वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ को अगले वायुसेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है।

1 जुलाई को वायु सेना के उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला है। IAF के उप प्रमुख बनने से पहले, वह पश्चिमी वायु कमान (WAC) के कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे, जो संवेदनशील लद्दाख क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर भारत के विभिन्न अन्य हिस्सों में भारतीय वायु क्षेत्र की सुरक्षा की देखभाल करता है।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र, एयर मार्शल चौधरी को 29 दिसंबर, 1982 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू धारा में शामिल किया गया था। लगभग 38 वर्षों के एक विशिष्ट करियर में अधिकारी ने भारतीय वायुसेना की सूची में विभिन्न प्रकार के लड़ाकू और प्रशिक्षक विमान उड़ाए हैं। उन्हें मिग-21, मिग-23 एमएफ, मिग 29 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों पर परिचालन उड़ान सहित 3800 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए