लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने ये किया ट्वीट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 15, 2018 10:16 IST

एयर इंडिया का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद विमानन कंपनी ने हैकर द्वारा किए गए ट्वीट को हटा दिया गया।

Open in App

मुंबई, 15 मार्च: एयर इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट को गुरुवार को तड़के हैक कर लिया गया था, हालांकि कुछ घंटों में उसे ठीक कर लिया गया। विमानन कंपनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि विमानन कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल एयर इंडिया पर तुर्क भाषा में एक संदेश पोस्ट किया गया था।

उन्होंने बताया कि हैंडल पर पोस्ट की गयी सभी गलत सूचनाओं को हटा दिया गया है और आधिकारिक हैंडल फिर से काम कर रहा है।

हैकर्स ने एक पोस्ट में लिखा है, 'अंतिम क्षणों में महत्वपूर्ण घोषणा हमारी सभी उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं। अब से हम टर्किश एयरलाइंस से उड़ान भरेंगे।' ट्विटर पर एयर इंडिया के 1,46,000 फॉलोवर्स हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब ट्विटर अकाउंट हैक किया गया हो। अभी हाल ही में बीजेपी नेता राम माधव, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, पुड्डचेरी की राज्यपाल किरन बेदी का भी ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया था। 

अनुपम खेर का ट्विटर अकाउंट 6 फरवरी को हैक हो गया था। उस समय वह लॉस एंजिलिस में थे। उन्होंने खुद जानकारी देते हुए कहा था कि मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। मुझे अभी भारत के मित्रों ने कॉल कर बताया है। इस समय मैं लॉस एंजिलिस में हूं। मैंने इसकी सूचना ट्विटर को दे दी है। 

खेर के ट्विटर अकाउंट को हैकर्स ने हैक कर खुद को तुर्की का रहने वाला बताया था। उसने अपने पहले ट्वीट में लिखा था कि आपका अकाउंट तुर्की स्थित साइबर आर्मी आइदिज तिम ने हैक कर लिया है और आपका सारा जरूरी डेटा कैप्चर कर लिया है। वहीं हैकर ने ट्वीट के आखिरी में लिखा था कि 'आई लव पाकिस्तान'।

टॅग्स :एयर इंडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं