लाइव न्यूज़ :

RSS-BJP की समन्वय बैठक में पेट्रोल-डीजल के दामों पर लगाम लगाने पर हो सकती है चर्चा

By भाषा | Updated: May 28, 2018 22:11 IST

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच कल होने वाली समन्वय बैठक में सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के विनिवेश और पेट्रोल , डीजल की महंगाई का मुद्दा उठ सकता है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 मई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच कल होने वाली समन्वय बैठक में सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के विनिवेश और पेट्रोल , डीजल की महंगाई का मुद्दा उठ सकता है। आरएसएस के संयुक्त महासचिव कृष्ण गोपाल की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह , वित्त एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य एवं उद्योग तथा नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु के भाग लेने की उम्मीद है।

बैठक में भारतीय मजदूर संघ , भारतीय किसान संघ , लघु उद्योग भारती और स्वदेशी जागरण मंच जैसे संघ के आर्थिक समूह अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे और सरकार की विभिन्न आर्थिक नीतियों के मामले में अपना फीडबैक भी देंगे। सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया के विनिवेश और पेट्रोल , डीजल के दाम बढ़ने का मुद्दा भी बैठक में उठ सकता है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने इससे पहले स्पष्ट तौर पर कहा था कि एयर इंडिया को किसी विदेशी खरीदार को नहीं बेचा जाना चाहिये। 

भारतीय मजदूर संघ और स्वदेशी जागरण मंच ने भी मौजूदा तरीके से एयर इंडिया के विनिवेश का विरोध किया है। मंच का कहना है कि एयर इंडिया को परिचालन मुनाफा हो रहा है लेकिन भारी कर्ज की वजह से वह घाटे में चल रही है। मंच ने सुझाव दिया कि सरकार को इस राष्ट्रीय विमानन कंपनी के कर्ज का भुगतान करने के लिये उसकी संपत्तियों का मौद्रिकरण करना चाहिये। 

केन्द्र सरकार ने एयर इंडिया की 76 प्रतिशत हिस्सेदारी और प्रबंधन नियंत्रण बेचने के लिये इच्छुक कंपनियों से ‘‘ आशय पत्र ’’ आमंत्रित किया है। केन्द्र सरकार की एयर इंडिया में 100 प्रतिशत भागीदारी है। सरकार ने एयर इंडिया को घाटे से उबारने के लिये 2012 के बाद से 23,000 करोड़ रुपये से अधिक पूंजी इसमें डाली है। 

टॅग्स :आरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पेट्रोलपेट्रोल दाम बढ़ोत्तरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी