लाइव न्यूज़ :

चंबा और किल्लर में वायु सेना ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन, 110 लोगों को सुरक्षित बचाया

By भाषा | Updated: September 29, 2018 03:58 IST

इससे पहले लाहौल तहसील के कई दुर्गम इलाकों से 18 विदेशियों सहित कुल 99 फंसे हुए लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया था।

Open in App

जम्मू, 29 सितंबर: हिमाचल प्रदेश की उंचाई वाले क्षेत्रों से वायु सेना ने 58 बच्चों सहित 110 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। यह अभियान क्षेत्र में आयी हालिया बाढ़ के बाद चलाया गया था।  यह जानकारी एक रक्षा प्रवक्ता ने शुक्रवार को दी। 

उन्होंने बताया कि ऊधमपुर में वायु सेना स्टेशन को गुरूवार को दोपहर में हिमाचल प्रदेश के चंबा और किल्लर घाटी के नजदीक में मानवीय और आपदा राहत मिशन का कार्य सौंपा गया था।

इससे पहले लाहौल तहसील के कई दुर्गम इलाकों से 18 विदेशियों सहित कुल 99 फंसे हुए लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया था, वहीं पिछले तीन दिन में सड़क मार्ग से 1,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों ने दारछा-कोकसर एवं तांडी-थिरोट सहित कई सड़कों से बर्फ हटायी गयी। ये सड़कें अब वाहनों के यातायात के लिए तैयार हैं। सड़कें असमय बर्फबारी और बारिश के कारण बंद हो गयी थीं।

कुल्लू जिले के एक अधिकारी ने बताया कि गुरूवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने तीन जर्मन नागरिकों सहित कुल 63 लोगों को बाहर निकाला। इन लोगों को कुल्लू के एक अस्थायी हेलीपैड पर ले जाया गया।

वायुसेना के विंग कमांडर एस के आहूजा ने अभियान में मदद की। अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों में कुल 18 विदेशियों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है।

 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील