लाइव न्यूज़ :

Namaz Incident Delhi: 'मुसलमानों की इज्जत कितनी है', वायरल वीडियो पर असदुद्दीन औवेसी का छलका दर्द

By धीरज मिश्रा | Updated: March 9, 2024 15:22 IST

Namaz Incident Delhi: दिल्ली में नमाज पढ़ने के दौरान पुलिसकर्मी के द्वारा मस्लिम समुदाय के लोगों को लात मारी गई। घटनी की वीडियो सामने आई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद के सांसद का वायरल वीडियो पर छलका दर्द असुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वीडियो से पता चलता है कि मुसलमानों की कितनी इज्जत हैओवैसी ने कहा कि जल्द ही नफरत खत्म होगी

Namaz Incident Delhi: दिल्ली में नमाज पढ़ने के दौरान पुलिसकर्मी के द्वारा मस्लिम समुदाय के लोगों को लात मारी गई। घटनी की वीडियो सामने आई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया। मामला दिल्ली के इंद्रलोक का बताया जा रहा है। इस पूरी घटना पर अब हैदराबाद से सांसद असुद्दीन ओवैसी का बयान भी आया है. उन्होंने कहा कि वीडियो दिखाता है कि मुसलमानों की कितनी इज्जत है। उन्होंने कहा कि यह जो घटना हुई है उससे काफी तकलीफ हुई है।

यह वीडियो साफतौर पर दिखाता है कि देश के 17 करोड़ मुसलमानों के प्रति किस तरह का आदर है। कानून व्यवस्था का जिम्मा केंद्र सरकार के पास है। क्योंकि दिल्ली की दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है। ओवैसी ने कहा कि मैं बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहता हूं कि जिस व्यक्ति का अपमान हुआ वह किस परिवार से हैं। किस खानदान से उनका वास्ता है। उन्होंने कहा कि यह जो नफरत फैलाई जा ही है इसका जल्द ही खात्मा होगा। मुझे इस बात का यकीन है।

क्या है मामला

शुक्रवार को इंद्रलोक इलाके में सड़क पर मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा कर रहे थे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी आता है और उन्हें लात मारता है। इस दौरान अन्य मुस्लिम लोग पुलिसवाले से बहस करते हैं और विरोद दर्ज करते हैं। घटना की वीडियो मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा बना ली जाती है। देखते ही देखते वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वीडियो को वायरल करा दिया जाता है।

साथ ही पुलिस वाले के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की जाती है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद और मौके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया जाता है। इंद्रलोक घटना पर उत्तर दिल्ली के डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने कहा कि वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की गई है, चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की गई है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीदिल्लीदिल्ली पुलिसDelhi Police Commissionerवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?