लाइव न्यूज़ :

हमारा कर्नल मारा गया और आप अहमदाबाद में क्रिकेट मैच खेलेंगे, इस खेल को खत्म करना होगा- असदुद्दीन ओवैसी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 16, 2023 17:10 IST

औवैसी ने सीधे प्रधानमंत्री मोदी के निशाने पर लेते हुए कहा कि राजौरी में गोलियों का क्रिकेट मैच हो रहा है और हमारे लोग मारे जा रहे हैं। क्रिकेट मैच खेलने से पहले इस खेल को खत्म करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअनंतनाग में आतंकियों से जारी मुठभेड़ चौथे दिन भी जारीभारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले विश्वकप मैच के बहिष्कार की मांग असदुद्दीन ओवैसी ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला

नई दिल्ली: अनंतनाग में आतंकियों से जारी मुठभेड़ चौथे दिन भी जारी है। आतंकियों से लोहा लेने में 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट्ट शहीद हो गए। इस हादसे को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। पाक समर्थिक लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों से निपटने के लिए अब भी  3 हजार से अधिक जवान तैनात हैं। 

इस घटना पर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। ताजा हालात के बीच भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले विश्वकप मैच के बहिष्कार की मांग भी होने लगी है।  AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

औवैसी ने सीधे प्रधानमंत्री मोदी के निशाने पर लेते हुए कहा, "मेरा प्रधानमंत्री से सवाल है कि पुलवामा हुआ तो आपने गुस्सा दिखाया लेकिन उसके बाद हमारा कर्नल मारा गया, डिप्टी SP मारा गया और आप अहमदाबाद में क्रिकेट मैच खेलेंगे, अब आप गुस्सा क्यों नहीं दिखा रहे? राजौरी में गोलियों का क्रिकेट मैच हो रहा है और हमारे लोग मारे जा रहे हैं। क्रिकेट मैच खेलने से पहले इस खेल को खत्म करना होगा।"

ओवैसी ने कहा कि पहले आतंक का केंद्र कश्मीर होता था लेकिन अब यह जम्मू की तरफ शिफ्ट हो रहा है जो चिंता की बात है। AIMIM प्रमुख ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही आतंकी घटनाएं सरकार की नाकाम नीतियों का परिणाम है। 

पाकिस्तान से क्रिकेट संबंधों पर  बीजेपी नेता और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक दिन पहले ही साफ कहा था कि  बीसीसीआई ने बहुत पहले ही तय कर लिया था कि जब तक पाकिस्तान भारत में सीमा पार आतंकवाद और घुसपैठ नहीं रोकता, तब तक उसके साथ कोई द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं होगा। 

बता दें कि दोनों देशों के बीच बढ़े हुए राजनयिक तनाव के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध वर्षों से निलंबित हैं, दोनों टीमें केवल आईसीसी और महाद्वीपीय आयोजनों में मैच खेलती हैं। हाल ही में भारतीय टीम ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच खेले थे। इसी साल भारत में वनडे विश्वकप का आयोजन भी होना है और उसके लिए पाक टीम भारत भी आएगी। हालांकि कश्मीर में हुई हालिया घटना के बाद देश में एक बार फिर पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का क्रिकेट मैच नहीं खेलने पर चर्चा शुरू हो गई है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीभारत vs पाकिस्तानBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?