लाइव न्यूज़ :

ओवैसी बोले- 'समान नागरिक संहिता से सबसे ज्यादा परेशान हिंदू होंगे', हिंदू मैरिज एक्ट का जिक्र करके कही ऐसी बात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 12, 2023 21:26 IST

नांदेड़ में एआईएमआईएम नेता ने समान नागरिक संहिता पर बोलते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता आने से सबसे अधिक हमारे हिंदू भाई-बहन परेशान होंगे। हिंदू मैरिज एक्ट, हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम सब चला जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसमान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर देश में बहस जारी समान नागरिक संहिता आने से सबसे अधिक हमारे हिंदू भाई-बहन परेशान होंगे - ओवैसीहिंदू मैरिज एक्ट, हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम सब चला जाएगा - ओवैसी

नई दिल्ली: समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर देश में बहस जारी है। बीजेपी जिस जोर-शोर से इस मुद्दे को उठा रही है उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि साल 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए समान नागरिक संहिता बड़ा मुद्दा होगा। कुछ लोगों का कहना है कि समान नागरिक संहिता से सबसे ज्यादा प्रभावित मुसलमान होंगे। हालांकि इसके सबसे बड़े विरोधियों में से एक आल इंडिया मजलिए-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ  असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि यूसीसी लागू हुआ तो सबसे ज्यादा प्रभावित हिंदू समुदाय होगा।

नांदेड़ में एआईएमआईएम नेता ने समान नागरिक संहिता पर बोलते हुए कहा, "प्रधानमंत्री कहते हैं कि एक घर में दो क़ानून कैसे रहेंगे? यह गलत है। सीआरपीसी उत्तरपूर्व के राज्यों में अभी तक लागू नहीं है। हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली के तहत दूसरे समुदाय के लोगों को कर में छूट क्यों नहीं मिलता? समान नागरिक संहिता आने से सबसे अधिक हमारे हिंदू भाई-बहन परेशान होंगे। हिंदू मैरिज एक्ट, हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम सब चला जाएगा। हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली के तहत हिंदू भाई-बहनों को मिलना वाला कर में छूट का लाभ भी चला जाएगा।"

ओवैसी ने हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 का हवाला देते हुए कहा, "इस एक्ट में हिंदू भाई बहनों के लिए कहा गया है कि पिता की सात पीढ़ियों और मां की 5 पीढ़ियों तक शादी नहीं हो सकती है लेकिन इसका अपवाद दे दिया गया है। अगर यूनिफॉर्म सिविल कोड आया तो एक अपवाद खत्म हो जाएगा।"

बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, "अगर आरएसएस ये सोच रही है कि इससे सिर्फ मुल्ला जी लोगों को निशाना बनाएंगे तो आप हमारे नाम पर किसी और का नुकसान कर रहे हैं।"

बता दें कि समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सिर्फ ओवैसी ही नहीं बल्कि बाकी नेता भी लगातार बयान दे रहे हैं। अहमदाबाद में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बुधवार को कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) मुसलमानों या आदिवासी समुदाय के हितों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि डॉ. भीम राव आंबेडकर यूसीसी के समर्थन में थे, और धार्मिक सद्भाव के लिए इसकी आवश्यकता है। 

रामदास अठावले ने कहा, मैं मुसलमानों से यह कहना चाहता हूं कि यूसीसी आपके खिलाफ नहीं है। इसपर राजनीति करने के बजाय सभी दलों को इसका समर्थन करना चाहिए। यह कानून आदिवासियों, दलितों, हिंदुओं या मुसलमानों के खिलाफ नहीं है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमBJPआरएसएसनरेंद्र मोदीसमान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos