लाइव न्यूज़ :

भाजपा पर असदुद्दीन ओवैसी ने साधा निशाना, कहा- कश्मीरी पंडितों की रक्षा करने में सरकार विफल

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 16, 2022 14:22 IST

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने उपराज्यपाल

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में किसी कश्मीरी पंडित पर पहला हमला नहीं, वे (केंद्र) सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहे हैं।ओवैसी ने कहा कि कश्मीरी पंडित अब कश्मीर छोड़ना चाहते हैं।

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को शोपियां में नागरिकों की हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। यह मोदी सरकार की विफलता का एक और उदाहरण है। जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के जीवन की रक्षा करने में विफलता की जिम्मेदारी भाजपा और उसकी सरकार पर है।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में एलजी को नियुक्त किया और केंद्र द्वारा संचालित सरकार वहां असफल साबित हुई है। धारा 370 को हटाने से कोई मदद नहीं मिली है। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में किसी कश्मीरी पंडित पर पहला हमला नहीं, वे (केंद्र) सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहे हैं। कश्मीरी पंडित अब कश्मीर छोड़ना चाहते हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने मंगलवार को दो कश्मीरी पंडित भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील कुमार के तौर पर हुई है। वहीं पिंटू कुमार हमले में घायल हो गए। कश्मीर घाटी में पिछले एक हफ्ते में आतंकवादियों ने हमले बढ़ा दिए हैं। नौहट्टा में रविवार को एक पुलिसकर्मी और पिछले हफ्ते बांदीपुरा में एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी गई थी। बडगाम और श्रीनगर जिले में सोमवार को दो ग्रेनेड हमले किए गए थे।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीजम्मू कश्मीरBJPआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?