AIIMS के डॉक्टर की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव, 9 महीने की प्रेगनेंट हैं महिला डॉक्टर

By स्वाति सिंह | Published: April 2, 2020 09:55 PM2020-04-02T21:55:26+5:302020-04-02T22:02:28+5:30

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। फिजियोलॉजी (शरीर क्रिया) विभाग के इस डॉक्टर को अब अस्पताल के नये प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है

AIIMS doctor corona positive, nine months pregnant wife also infected | AIIMS के डॉक्टर की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव, 9 महीने की प्रेगनेंट हैं महिला डॉक्टर

फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें आइसोलेशन में रखा है और उनकी देखभाल की जा रही है।

Highlightsएम्स के कोरोना संक्रमित रेजिडेंट डॉक्टर की पत्नी भी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं।महिला रेजिडेंट डॉक्टर 9 महीने की प्रेगनेंट हैं

नयी दिल्ली:  दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कोरोना संक्रमित रेजिडेंट डॉक्टर की पत्नी भी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। दोनों ही एम्स में डॉक्टर हैं। पति फिजियोलॉजी विभाग में तैनात थे। वहीं पत्नी की पोस्टिंग इमरजेंसी डिपार्टमेंट में थी। महिला रेजिडेंट डॉक्टर 9 महीने की प्रेगनेंट हैं और कुछ ही दिन में उनकी डिलीवरी की संभावना है। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें आइसोलेशन में रखा है और उनकी देखभाल की जा रही है।

गुरुवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। फिजियोलॉजी (शरीर क्रिया) विभाग के इस डॉक्टर को अब अस्पताल के नये प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है और उनके संपर्क में आये सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है तथा उन्हें घर में पृथक रहने की सलाह दी जा रही है। हालांकि, संक्रमण के स्रोत का अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर ने पिछले दिनों कोई विदेश यात्रा नहीं की थी।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही यहां स्थित सरकारी सफदरजंग अस्पताल के दो रेजिडेंट डॉक्टरों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा, दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों के दो डॉक्टरों के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। सूत्रों के मुताबिक सफदरजंग अस्पताल में कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रही टीम में शामिल एक डॉक्टर ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुआ है। उन्होंने बताया कि जैवरसायन विभाग में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में तृतीय वर्ष की छात्रा, महिला रेजिडेंट डॉक्टर के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने हाल ही में विदेश यात्रा की थी।

इन दोनों में कोविड-19 के लक्षण दिखे और उनकी जांच रिपोर्ट दो दिन पहले पॉजिटिव आयी है। दोनों का सफदरजंग के पृथक वार्ड में इलाज चल रहा है। सूत्रों ने बताया, ‘‘दोनों के संपर्क में आने वाले सभी डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों की भी जांच की गयी है। अभी तक किसी के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है।’’ उन्होंने कहा कि सभी से उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। इससे पहले, सूत्रों ने बताया था कि सरदार पटेल हॉस्पिटल और दिल्ली स्टेट कैंसर हॉस्पिटल के एक-एक डॉक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Web Title: AIIMS doctor corona positive, nine months pregnant wife also infected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे