लाइव न्यूज़ :

आनंद शर्मा ने कहा, राहुल की नजर मोबाइल पर नहीं, कठिन हिंदी शब्दों को ठीक से सुन नहीं पाए, इसलिए कर रहे थे बात

By भाषा | Updated: June 20, 2019 17:09 IST

दरअसल, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बाबुल सुप्रियो सहित सत्तापक्ष के कई सांसदों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नजर मोबाइल फोन पर होने संबंधी तस्वीर सामने आने के बाद उन पर तंज कसते हुये इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देशर्मा ने कहा, ‘‘कुछ हिंदी के जटिल शब्द और उन्होंने स्पष्ट रूप से नहीं सुना था और उसी के संदर्भ में पूछे रहे थे।अगर भाजपा के वरिष्ठ मंत्री आपस में बात कर रहे थे तो क्या वह राष्ट्रपति के पद का अनादर कर रहे थे?’’

राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान राहुल गांधी की नजर मोबाइल फोन पर होने की तस्वीर सामने आई है। सदन के भीतर और बाहर यह चर्चा का विषय रहा। लेकिन, कांग्रेस ने इस पर सफाई दी है कि यह आरोप लगाना भाजपा को शोभा नहीं देता कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान राहुल गांधी की नजर अपने मोबाइल फोन पर थी।

गुरुवार को राहुल गांधी को अभिभाषण के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। जिस पर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा था।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि ‘राहुल और सोनिया हिंदी के कठिन शब्दों पर चर्चा कर रहे थे।’ पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने यह सवाल भी किया कि अभिभाषण के दौरान भाजपा के कई नेता और मंत्री आपस में बातें कर रहे थे, लेकिन इस पर कुछ कहना उचित है?

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा सकती। राहुल जी हमारे साथ बैठे थे और सुन रहे थे। अब यह कहा जाए कि भाजपा का कौन सा नेता किससे बात कर रहा था, कहां देख रहा था? गंभीर और सत्तारूढ़ राजनीतिक दलों को ऐसी टिप्पणी शोभा नहीं देती है।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘कुछ हिंदी के जटिल शब्द और उन्होंने स्पष्ट रूप से नहीं सुना था और उसी के संदर्भ में पूछे रहे थे। अगर भाजपा के वरिष्ठ मंत्री आपस में बात कर रहे थे तो क्या वह राष्ट्रपति के पद का अनादर कर रहे थे?’’ दरअसल, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बाबुल सुप्रियो सहित सत्तापक्ष के कई सांसदों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नजर मोबाइल फोन पर होने संबंधी तस्वीर सामने आने के बाद उन पर तंज कसते हुये इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद अपने अभिभाषण में केंद्र सरकार के अजेंडे को पेश करते हुए सभी दलों से तीन तलाक और हलाला जैसी कुप्रथाओं को खत्म करने के लिए सहयोग मांग रहे थे तब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मोबाइल देखने में व्यस्त दिखे। सोशल मीडिया पर राहुल की इस दौरान की तस्वीर वायरल हो गई है। वहीं, जब सोनिया गांधी अभिभाषण पर मेज थपथपा रहीं थीं तब राहुल उन्हें रोकते हुए भी दिखे।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि भाषण में बेरोजगारी के मुद्दे पर कोई भी बात नहीं की गई है। आनंद शर्मा बोले कि देश में बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ रहा है। मोदी सरकार ने पिछले कार्यकाल में जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया है, जिनका जिक्र राष्ट्रपति के अभिभाषण में नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति ने अपने करीब एक घंटे के भाषण में मोदी सरकार के एजेंडे को देश के सामने रखा. इस दौरान उन्होंने विकास, न्यू इंडिया, सरकार के कामकाज पर फोकस किया। राष्ट्रपति ने अपने भाषण में राफेल विमान का भी जिक्र किया था, जिस पर राहुल गांधी ने कहा था कि वह अपनी बात पर अडिग हैं, वह अब भी मानते हैं कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई थी।

टॅग्स :संसद बजट सत्रकांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है