लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक ने शशिकला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, हिस्सा भड़काने की साजिश का आरोप

By भाषा | Updated: February 7, 2021 00:44 IST

Open in App

चेन्नई, छह फरवरी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की करीबी रहीं और पार्टी से निष्कासित नेता शशिकला के कर्नाटक से आठ फरवरी को तमिलनाडु लौटने से ठीक पहले राज्य में सत्तारूढ़ दल अन्नाद्रमुक ने शनिवार को उनके खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई।

पार्टी ने आरोप लगाया है कि शशिकला के समर्थक राज्य में हिंसा भड़काने की साजिश रच रहे हैं। साथ ही, राज्य में शांति कायम रखने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं, अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम प्रमुख एवं शशिकला के भतीजे दिनाकरन ने साजिश के आरोपों को बेतुका करार दते हुए इसे झूठा एवं अपमानजनक बताया है। वहीं, पुलिस ने किसी भी तरह की कानून विरुद्ध गतिविधि को लेकर चेतावनी दी है।

अन्नाद्रमुक का यह आरोप शशिकला के भ्रष्टाचार के मामले में साज काट कर बेंगलुरु जेल से बाहर आने एवं कोविड-19 की बीमारी से उबरने के बाद तमिलनाडु लौटने से ठीक पहले आया है।

इस बीच, मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी एवं उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम की अध्यक्षता में अन्नाद्रमुक की बैठक हुई है।

पार्टी प्रवक्ता एवं पूर्वमंत्री वैगईचेलवन ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक में शशिकला पर कोई चर्चा नहीं हुई। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर पार्टी का कोई भी सदस्य उनसे (शशिकला से) मिलता है, तो उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा।

विधिमंत्री सीवी षणमुगम ने कहा कि पुलिस में शिकायत दर्ज करा शशिकला एवं दिनाकरन द्वारा कथित हिंसा फैलाने की साजिश को रोकने तथा तमिलनाडु के लोगों एवं संपत्ति की सुरक्षा की मांग की गई है। साथ ही, शांति सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी ई. मधुसूदन ने आरोप लगाया है कि अन्नाद्रमुक के नाम एवं झंडे का इस्तेमाल कर हिंसा करने की साजिश का खुलासा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos