अहमदाबाद: लड़की से छेड़खानी पर दो गुटों में हिंसक झड़प, 15 वाहन फूंके - 3 जख्मी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 17, 2018 09:45 AM2018-04-17T09:45:41+5:302018-04-17T09:45:41+5:30

अहमदाबाद के आंबावाडी इलाके में एक लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ मामले ने यहां उग्र रूप ले लिया है।

ahmedabad violence after eve teasing incident vehicles set on fire curfew imposed | अहमदाबाद: लड़की से छेड़खानी पर दो गुटों में हिंसक झड़प, 15 वाहन फूंके - 3 जख्मी

अहमदाबाद: लड़की से छेड़खानी पर दो गुटों में हिंसक झड़प, 15 वाहन फूंके - 3 जख्मी

अहमदाबाद, 17 अप्रैल: अहमदाबाद में लड़की से 'छेड़खानी' पर दो गुटों में हुई हिंसक झड़प ने उग्र रूप लिया है। फर्स्टपोस्ट की खबर के मुताबिक अहमदाबाद के आंबावाडी इलाके में ये घटना हुई है।

इस मामले में सोमवार रात दो समुदाय आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई हिंसा में तीन लोगों के घायल होने की भी खबर बताई जा रही है। दोनों पक्षों में हुई झड़प के दौरान आगजनी की घटनाएं भी हुईं। इतना ही नहीं हिंसा ने इतना रूप लिया कि दोनों गुटों ने करीब 15 से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर  दिया।

हैदराबादः मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में 11 साल बाद आया फैसला, स्वामी असीमानंद समेत सभी आरोपी बरी

जानें क्या है मामला

खबर के मुताबिक यहां दो अलग-अलग हॉस्टल में अलग-अलग समुदाय के लड़के रहते हैं। सोमवार शाम में एक समुदाय के लड़कों ने एक लड़की से छेड़छाड़ की। जिसके बाद दोनों की पक्षों में जमकर बवाल शुरू हो गया है। एक पक्ष के लड़कों ने दूसरे पक्ष के लड़कों के हॉस्टल पर पहुंच गए और वहां जमकर उपद्रव किया। जिसके बाद दोनों गुटो में जमकर बहस और गाली गलौज हुई जो बाद में हिंसा में तब्दील हो गई।

मंदिर में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले पुजारी को किन्नरों ने दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

मौके पर पहुंची पुलिस

अचानक हुई इस हिंसा के रूप को देखते हुए पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू करने के लिए आंसु गैस के गोले भी दागे और बाद आग पर काबू पाया गया। खबर के मुताबिक, छात्रों ने पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियों पर भी पथराव किया। वहीं, इस प्रकरण पर  पुलिस ने बताया है कि हालात फिलहाल काबू में हैं और इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।

Web Title: ahmedabad violence after eve teasing incident vehicles set on fire curfew imposed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे