मंदिर में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले पुजारी को किन्नरों ने दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: April 16, 2018 12:17 PM2018-04-16T12:17:21+5:302018-04-16T12:17:21+5:30

पुजारी पर आरोप है कि वो मंदिर में जाने वाली महिलाओं को साथ छेड़छाड़ करता था। मंदिर परिसर में ही पुजारी का अखाड़ा होने की वजह से महिलाएं डरकर आवाज नहीं उठाती थी।

Pujari used to molest women in temple, beaten-up by people, watch viral video | मंदिर में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले पुजारी को किन्नरों ने दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

मंदिर में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले पुजारी को किन्नरों ने दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

नोएडा, 16 अप्रैलः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक चरित्रहीन पुजारी को गांव की महिलाओं ने जमकर सबक सिखाया। पुजारी पर आरोप है कि वो मंदिर में जाने वाली महिलाओं को साथ छेड़छाड़ करता था। मंदिर परिसर में ही पुजारी का अखाड़ा होने की वजह से महिलाएं डरकर आवाज नहीं उठाती थी। लेकिन जब उसकी हरकतें सीमाएं लांघने लगी तो गांव के लोगों के साथ मिलकर महिलाओं ने मंदिर के पुजारी पर धावा बोल दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्य पुजारी तो नहीं मिला लेकिन उसे चेलों को दौड़ाकर पीटा गया। मंदिर परिसर में खड़ी एसयूवी कार भी तोड़ दी गई। पुजारी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ेंः- यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में युवती से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

क्यों फूटा महिलाओं का आक्रोश?

आरोपी पुजारी गौतमबुद्ध नगर जिले के मानिकपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 15 साल पहले आया था। धीरे-धीरे वो यहां का मुख्य पुजारी बन गया। उसने बाहर से युवक बुलाकर मंदिर में अखाड़ा भी शुरू कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी पुजारी मंदिर परिसर में गांव की एक विधवा के साथ रहता है, जिसके पति की लाश चार साल पहले एक पेड़ से लड़की मिली थी। विधवा महिला की ननद का कहना है कि पुजारी चाहता था कि वो भी सारी जायदाद बेचकर मंदिर में उसी के साथ रहे। मंदिर में पूजा करने आने वाली अन्य महिलाओं के साथ भी पुजारी छेड़खानी करता था। ग्रामीणों को मामले की जानकारी मिलने पर लोगों ने पुजारी को बाहर निकालने का फैसला किया।

Web Title: Pujari used to molest women in temple, beaten-up by people, watch viral video

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे