लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद का नाम बदलकर ‘कर्णावती’ करने की मांग, एबीवीपी के 5,000 छात्रों प्रस्ताव किया पारित, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2023 22:23 IST

अहमदाबाद का नाम बदलकर 'कर्णावती' करने का अभियान शुरू करने का प्रस्ताव मंगलवार को एबीवीपी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय छात्र सम्मेलन के दौरान पारित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद का नाम बदलकर ‘कर्णावती’ करने के लिए एक अभियान शुरू करेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार अहमदाबाद का नाम बदलकर 'कर्णावती' करने की इच्छुक है।

अहमदाबादः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कहा है कि वह अहमदाबाद का नाम बदलकर ‘कर्णावती’ करने के लिए एक अभियान शुरू करेगी। अहमदाबाद का नाम बदलकर 'कर्णावती' करने का अभियान शुरू करने का प्रस्ताव मंगलवार को एबीवीपी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय छात्र सम्मेलन के दौरान पारित किया गया।

 

 

एबीवीपी की गुजरात इकाई की सचिव युति गाजरे ने संवाददाताओं को बताया, “अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती करने के लिए यहां आयोजित एक ‘छात्र सम्मेलन’ में 5,000 छात्रों द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया। हम मामलतदार (राजस्व अधिकारी), जिलाधिकारी, कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को और जहां कहीं भी अपनी मांग रखने की हमें जरूरत महसूस होगी, ज्ञापन देंगे।”

यह कदम गुजरात के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के उस बयान के लगभग पांच साल बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि अगर कानूनी अड़चनों को दूर कर जरूरी समर्थन मिलता है तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार अहमदाबाद का नाम बदलकर 'कर्णावती' करने की इच्छुक है।

इस बीच, कांग्रेस ने दावा किया कि अहमदाबाद का नाम बदलने का मुद्दा प्रश्नपत्र लीक होने के मुद्दे से युवाओं का ध्यान भटकाने के लिए दक्षिणपंथी छात्र संगठन द्वारा उठाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रश्नपत्र लीक होने के बाद, हाल में पंचायत कनिष्ठ लिपिक परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

युवा कांग्रेस के प्रवक्ता कपिल देसाई ने कहा, “भाजपा हर स्तर पर सत्ता में है और अगर एबीवीपी वास्तव में अहमदाबाद का नाम कर्णावती करने के लिए गंभीर है तो वह इसे बिना किसी कठिनाई के पूरा कर लेगी, जैसे (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) योगी आदित्यनाथ समय-समय पर करते हैं।” 

टॅग्स :अहमदाबादगुजरातआरएसएसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"