लाइव न्यूज़ :

Plane Crash Updates: अहमदाबाद हवाई अड्डे पर AI171 दुर्घटना के लिए हेल्पलाइन सक्रिय

By रुस्तम राणा | Updated: June 12, 2025 16:37 IST

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा, "AI171 दुर्घटना के मद्देनजर, सभी विवरणों के समन्वय के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली:अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे के बाद एयरलाइन ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। एक्स पर एक पोस्ट में एयर इंडिया ने लिखा, "हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है।" 

इसके अतिरिक्त, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ऑपरेशनल कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया है। मंत्रालय ने कहा, "AI171 दुर्घटना के मद्देनजर, सभी विवरणों के समन्वय के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है। संपर्क: 011-24610843 | 9650391859। हम सभी प्रभावितों को त्वरित प्रतिक्रिया और पूर्ण सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

डीजीसीए ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर, गुरुवार, 12 जून 2025 को अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरने के बाद अहमदाबाद के मेघानी नगर में एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह दुर्घटना प्रस्थान के लगभग पाँच मिनट बाद हुई। यह फ्लाइट अहमदाबाद से गैटविक जा रही थी।

एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद गुजरात सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सीएमओ गुजरात ने एक्स को लिखा, "अहमदाबाद विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात सरकार ने राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। संबंधित व्यक्ति फोन नंबर 079-232-51900 और मोबाइल नंबर 9978405304 पर नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं।"

टॅग्स :Ministry of Civil AviationअहमदाबादAhmedabad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

क्रिकेटT20 World Cup 2026 final: अहमदाबाद में आज ट्रैफिक अलर्ट, भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले को लेकर खास इंतजाम, पढ़ें एडवाइजरी

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

क्रिकेटIND vs NZ T20 WC26 Final: फैंस ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बताया 'पनौती', T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शिफ्ट करने की मांग की

क्रिकेटT20 World Cup 2026 Final: क्रिकेट फैन्स के लिए रेलवे का तोहफा, दिल्ली से अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा; जानें किराया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?