लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद भीषण विमान हादसाः हरप्रीत 19 जून को लंदन जाने वाली थी?, 16 जून को पति रॉबी के जन्मदिन साथ में करना था सेलिब्रेट...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2025 09:07 IST

Ahmedabad horrific plane crash: लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान ‘बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर’ अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद मेघाणी नगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में विमान में सवार 241 लोगों सहित 275 लोगों की मौत हो गई।भीषण हादसे में उनकी मौत के कारण पूरा परिवार शोक में डूब गया है।होरा ने बताया कि पहले हरप्रीत 19 जून को लंदन जाने वाली थी।

Ahmedabad horrific plane crash: अहमदाबाद में भीषण विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों में इंदौर के एक परिवार की बहू और आईटी पेशेवर हरप्रीत कौर होरा (28) शामिल थीं। हरप्रीत के एक रिश्तेदार ने बताया कि पहले वह 19 जून को लंदन जाने के बारे में सोच रही थीं लेकिन पति का जन्मदिन साथ मनाने की हसरत की वजह से उन्होंने तारीख बदल दी। लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान ‘बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर’ अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद मेघाणी नगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

हादसे में विमान में सवार 241 लोगों सहित 275 लोगों की मौत हो गई। हरप्रीत के चाचा ससुर राजेंद्र सिंह होरा ने शुक्रवार को इंदौर में संवाददाताओं को बताया कि उड़ान संख्या ‘एआई171’ वाले इस विमान में उनकी बहू (हरप्रीत) भी सवार थीं और भीषण हादसे में उनकी मौत के कारण पूरा परिवार शोक में डूब गया है।

उन्होंने बताया, ‘‘हरप्रीत अपने पति रॉबी होरा से मिलने लंदन जा रही थी। रॉबी लंदन में एक आईटी कंपनी में काम करता है। हरप्रीत खुद भी आईटी पेशेवर थीं और बेंगलुरु में काम करती थीं।’’ होरा ने बताया कि पहले हरप्रीत 19 जून को लंदन जाने वाली थी।

लेकिन 16 जून को पति रॉबी के जन्मदिन के मद्देनजर उन्होंने भारत से रवाना होने की तारीख में बदलाव करते हुए 12 जून (बृहस्पतिवार) का टिकट बुक कराया ताकि वह अपने पति के साथ जन्मदिन मना सकें। उन्होंने बताया कि रॉबी और हरप्रीत की यूरोप घूमने की योजना भी थी लेकिन भीषण विमान हादसे में हरप्रीत की मौत से उनकी सारी योजनाएं धरी की धरी रह गईं।

टॅग्स :विमान दुर्घटनाअहमदाबादइंदौरPoliceLondon
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?