लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद बम विस्फोट मामले में फांसी की सजा पाने वाले आतंकियों में से एक सरगना गया जेल में है बंद, ऐसे चढ़ा था पुलिस के हत्थे

By एस पी सिन्हा | Updated: February 19, 2022 15:29 IST

अहमदाबाद बम विस्फोट मामले में कोर्ट ने 38 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है. एक साथ इतने लोगों को फांसी की सजा सुनाये जाने का भारत में यह पहला मामला है.

Open in App
ठळक मुद्देफांसी की सजा पाने वाले 38 आतंकियों मे से एक सरगना बिहार के गया सेंट्रल जेल में बंद है.इस आतंकी का नाम तौसीफ पठान है, अहमदाबाद ब्लास्ट के बाद गया में छुपकर रहा था ये शख्स.गया शहर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के राजेंद्र आश्रम मोहल्ला में कैफे संचालक की सूचना पर हुई थी गिरफ्तारी.

गया: अहमदाबाद बम विस्फोट मामले में फांसी की सजा सुनाये गये 38 आतंकियों मे से एक सरगना बिहार के गया सेंट्रल जेल में बंद है. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ही उसे फांसी की सजा सुनाई गई. गया केंद्रीय कारा के अधीक्षक विजय कुमार अरोडा ने बताया कि आतंकी तौसीफ पठान उनकी जेल में बंद है. जेल प्रशासन के मुताबिक फांसी की सजा सुनाये जाने के बाद उसकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. जेल प्रशासन उस पर खास तौर पर नजर रख रहा है. 

फांसी की सजा सुनकर उड़ा चेहरे का रंग

जेल सूत्रों के मुताबिक जब तौसीफ को फांसी की सजा सुनाई जा रही थी तो उसके चेहरे का रंग उड़ा हुआ था. कोर्ट के फैसले के बाद वह कुछ बुदबुदा रहा था लेकिन आवाज इतनी धीमी थी कि आस पास खडे लोग सुन नहीं पाये कि वह क्या कह रहा है. 

गया जेल प्रशासन के मुताबिक तौसीफ को गया जेल में 15 सितंबर 2017 को लाया गया था. कुछ दिनों बाद अहमदाबाद से पुलिस की टीम वहां पहुंची थी. उसे कड़ी सुरक्षा के बीच अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट में पूछताछ और कोर्ट में पेशी के लिए 27 नवंबर 2017 को ले जाया गया था. 

विस्फोट केस से संबंधित सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद तौसीफ को फिर से 09 मार्च 2020 को गया केंद्रीय कारा वापस लाया गया था. ये आतंकी तब से गया जेल में ही बंद है. 

अहमदाबाद ब्लास्ट के बाद गया में रह रहा था आतंकी

बताया जाता है कि 2008 में अहमदाबाद ब्लास्ट को अंजाम देने के बाद तौसीफ पठान गया में आकर छिप गया था. वह गया में अपना नाम पता बदल कर रहता था और वहीं से आतंकी नेटवर्क तैयार कर रहा था. तौसीफ पठान प्रतिबंधित संगठन ’सीमी’ (स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) का नेटवर्क तैयार कर रहा था. उसने कई युवकों को इस संगठन से जोड कर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए तैयार किया था. वह अपना नेटवर्क तैयार करने के लिए एक साइबर कैफे में जाता था. 

साइबर कैफे संचालक ने दी थी पुलिस को जानकारी

गया शहर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के राजेंद्र आश्रम मोहल्ला में कैफे संचालक अनुराग बसु को उस पर शक हुआ तो उन्होंने तौसीफ की हरकतों पर नजर रखा. उसके आतंकी कनेक्शन की भनक मिलते ही साइबर कैफे संचालक ने सिविल लाइन्स थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी और तब पुलिस ने तौसीफ को गिरफ्तार किया था. 

तौसीफ को जब गया में गिरफ्तार किया गया था तो वहां भी उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था. हालांकि गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ करने देश भर के कई राज्यों की पुलिस पहुंची थी. तौसीफ के खिलाफ जालसाजी से लेकर देशद्रोह का मामला चल रहा है. गया कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरती कुमारी सिंह की अदालत में उसके खिलाफ मुकदमा चल रहा है. उसके खिलाफ केस में मीना देवी उच्च विद्यालय के सहायक अरूण कुमार सिंह समेत दूसरे लोगों की गवाही हो चुकी है.

टॅग्स :बिहार समाचारGayaअहमदाबादआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव