लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी हत्या को लेकर अहमद पटेल ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'शहीद पीएम को गाली देना कायरता'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 9, 2019 12:01 IST

चुनाव आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' वाले बयान पर क्लीनचिट दी है। राजीव गांधी को  'भ्रष्टाचारी नंबर वन' कहने पर पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक चुनावी सभा में अपने भाषण में राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए राजीव गांधी पर भी निशाना साधा था। मेरे शहीद पिता का अपमान किया है पीएम नरेन्द्र मोदी ने: प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी को लेकर दिए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा बयान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का है। अहमद पटेल ने कहा है कि भारत के एक शहीद प्रधानमंत्री को गोली देना कायरता की निशानी है। उन्होंने सवाल उठाया कि शहीद पीएम को गाली दे दी है लेकिन ये भी बताइए कि उनकी मौत का जिम्मेदार कौन है? 

अहमद पटेल ने इसके लिए दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'एक शहीद प्रधानमंत्री को गोली देना निश्चित रूप से कायरता की निशानी है। लेकिन उनकी हत्या का जिम्मेदार कौन है? बीजेपी ने वीपी सिंह सरकार का समर्थन किया था, जिसने सटीक खुफिया जानकारी और कई बार बोलने के बाद राजीव गांधी को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराने से इनकार किया था। उनके पास सिर्फ एक निजी सुरक्षा अधिकारी था।'

 

अहमद पटेल ने दूसरे ट्वीट में लिखा था, राजीव गांधी ने अपनी जान नफरत की वजह से गवाई है। वह अब हमारे बीच बेबुनियाद आरोपों और अपशब्दों का जवाब देने के लिए नहीं हैं।' 

पीएम मोदी ने राजीव गांधी को 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' बताया था

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक चुनावी सभा में अपने भाषण में राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए राजीव गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'राजीव गांधी कांग्रेस के राजदरबारियों ने मिस्टर क्लीन बना दिया था, गाजे बाजे के साथ मिस्टर क्लीन-मिस्टर क्लीन चला था, लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया था।' राजीव गांधी वाले टिप्पणी पर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये लोग वोट पाने के लिए मेरे शहीद पिता का नाम लेते हैं। 

पीएम मोदी को चुनाव आयोग से क्लीनचिट मिली 

चुनाव आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' वाले बयान पर क्लीनचिट दी है। राजीव गांधी को  'भ्रष्टाचारी नंबर वन' कहने पर पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को क्लीनचिट देते हुए कहा है कि प्रथम दृष्ट्या हमें इस मामले में किसी तरह का आचार संहिता उल्लंघन नहीं दिखत है। चुनाव आयोग ने ये पूरा मामला बंद कर दिया है। 

टॅग्स :राजीव गाँधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप