लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कृषि विधेयक विरोधः किसान, मजदूर और व्यापारियों ने किया चक्काजाम, निजी और सरकारी बसें बंद, तैनात हुए पुलिसकर्मी

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 25, 2020 21:32 IST

अलवर में भी बीती रात विरोध प्रदंर्शन कर मशाल जुलूस निकाला गया। हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में किसान आंदोलन के दौरान सूरतगढ़ हाईवे रोड बराड़ होटल के पास चक्काजाम कर दिया गया। जिसमें बड़ी संख्या में किसान मजदूर व्यापारियों ने भाग लिया। 2 घंटे का चक्का जाम सफल रहा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश के अनेक जिलों में विरोध प्रदर्शन किए गये वहीं, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गये।कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रीगंगानगर शहर के आसपास 4 कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, जो पुलिस जाब्ते के साथ तैनात रहा। प्रत्येक थाना स्तर पर उनके एरिया में लगाए जाने वाले नाकों पर उसी थाने का स्टाफ तैनात रहेगा।

जयपुरः राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ केंद्र सरकार की ओर से जारी कृषि अध्यादेश के विरोध में शुक्रवार को किसान मजदूर व व्यापारी संगठनों के बंद का आह्वान पर आज प्रदेश के अनेक जिलों में विरोध प्रदर्शन किए गये वहीं, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गये।

जबकि अलवर में भी बीती रात विरोध प्रदंर्शन कर मशाल जुलूस निकाला गया। हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में किसान आंदोलन के दौरान सूरतगढ़ हाईवे रोड बराड होटल के पास चक्काजाम कर दिया गया। जिसमें बड़ी संख्या में किसान मजदूर व्यापारियों ने भाग लिया। 2 घंटे का चक्का जाम सफल रहा।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रीगंगानगर शहर के आसपास 4 कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, जो पुलिस जाब्ते के साथ तैनात रहा। चक्का जाम से निपटने के लिए जिले में 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक थाना स्तर पर उनके एरिया में लगाए जाने वाले नाकों पर उसी थाने का स्टाफ तैनात रहेगा।

इसके अलावा जिला मुख्यालय के आस पास 250 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि और किसानों से संबंधित तीन अध्यादेश के विरोध में सादुलशहर क्षेत्र के किसानों ने गुरुवार को ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

वहीं, ग्रामीणों ने ‘किसान बचाओ, देश बचाओ’ नारे लगाते हुए धरना भी दिया। लगभग 200 ट्रैक्टरों की रैली वेयर हाउस से शुरू होकर विभिन्न बाजारों और मार्गों से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। किसानों, मजदूरों व व्यापारियों ने कृषि विधेयकों के विरोध में नेशनल हाइवे पर सूरतगढ़ बाईपास, पंजाब की ओर जाने वाली सड़क पर साधुवाली लिंक नहर के पुल और हनुमानगढ़ रोड पर बारहमासी पुल पर नाकाबंदी कर जाम लगा दिया है। श्रीगंगानगर के रोडवेज डिपो के प्रबंधक ने शुक्रवार को बसों को संचालन नहीं करने के निर्देश दिये वहीं निजी बसों का संचालन भी सवेरे से बंद रहा। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतजयपुरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील