लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के अनेक हिस्सों में कृषि उपज विपणन समितियां बंद रहीं।

By भाषा | Updated: December 8, 2020 12:34 IST

Open in App

मुंबई/पुणे, आठ दिसंबर केंद्र के कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को महाराष्ट्र के अनेक हिस्सों में कृषि उपज विपणन समितियां (एपीएमसी) बंद रहीं ।

पुणे, नासिक, नागपुर और औरंगाबाद जैसे बड़े शहरों में थोक मंडियां बंद रहीं। कई शहरों में खुदरा मंडियां भी बंद रहीं।

नवी मुंबई के वाशी और कल्याण में भी एपीएमसी बंद रहीं। यहां से मुंबई के लिए सब्जियों और फलों की आपूर्ति होती है। थोक व्यापारी बंद का समर्थन कर रहे हैं।

सामान्य दिनों में हजारों ट्रक राज्यभर में सब्जी, फल, अनाज और मसालों की आपूर्ति करते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के अंतर्गत आने वाले ठाणे और पालघर जिलों में सार्वजनिक सेवाएं प्रभावित हुईं।

सत्तारूढ़ शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने बंद का समर्थन किया है।

हालांकि राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारियों से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बाधित नहीं करने की अपील की।

मुंबई में बसें और लोकल ट्रेन समेत सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बंद से अभी तक अप्रभावित हैं।

ऑटोरिक्शा एवं टैक्सी संघों ने भारत बंद को समर्थन दिया है हालांकि उन्होंने भी सेवाएं जारी रखने का फैसला लिया है।

पुणे जिले में एपीएमसी बंद रही और इसके परिसर में कोई लेनदेन नहीं हुआ। यहां के एक अधिकारी ने बताया कि कृषि उपज जितनी मात्रा में आता है उससे महज 20 फीसदी ही सोमवार रात को यहां आया।

उन्होंने बताया, ‘‘पिछली रात को पुणे के एपीएमसी में कुल 188 वाहन आए जिनमें से 25 ट्रक अन्य राज्यों से आए थे। यहां आज सभी दुकानें बंद रहीं और कोई लेनदेन नहीं हुआ।’’

हालांकि बंद के बावजूद पुणे शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहीं।

पुणे महानगर परिवहन महामंडल के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में किसी बस को रोके जाने की कोई घटना नहीं हुई।

यहां अल्का चौक पर शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया।

कोल्हापुर में स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई।

अहमदनगर जिले के गांव पुंतामाबा में भी प्रदर्शन हुआ। यह जिला 2017 में किसानों के आंदोलन का केंद्र था। यहां दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता