लाइव न्यूज़ :

फिल्म सिटी के लिए बोनी कपूर की कंपनी से करार हुआ, नोएडा में 1510 करोड़ रुपए से निर्मित होगी भव्य फिल्म सिटी

By राजेंद्र कुमार | Updated: June 27, 2024 20:11 IST

नोएडा के  सेक्टर 21 में बनने वाली यह फिल्म सिटी 8 वर्षों में पूरी तरह बनकर तैयार होगी। पहले चरण में तीन साल के अंदर यहां फिल्मों से संबंधित फैसिलिटीज और फिल्म इंस्टीट्यूट बनकर तैयार हो जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 1510 करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा।

Open in App

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिसंबर 2020 को मुंबई में एक भव्य फिल्म सिटी बनाए जाने का फैसला किया था। अब नोएडा में सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट अंर्तराष्ट्रीय फिल्म सिटी को बनाए जाने का आकार लेने की दिशा में बढ़ चला है। गुरुवार को फिल्म सिटी का निर्माण करने वाली बोनी कपूर और आशीष भूटानी की कंपनी बेब्बू प्रोजेक्ट एलएलपी और यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के बीच कंसेशन एग्रीमेंट के बीच करार हो गया। नोएडा के  सेक्टर 21 में बनने वाली यह फिल्म सिटी 8 वर्षों में पूरी तरह बनकर तैयार होगी। पहले चरण में तीन साल के अंदर यहां फिल्मों से संबंधित फैसिलिटीज और फिल्म इंस्टीट्यूट बनकर तैयार हो जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 1510 करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा।

1095 दिनों में फिल्म फैसिलिटी की होगी शुरुआत

यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह के अनुसार, इस फिल्म सिटी के पूरे प्रोजेक्ट को 8 वर्ष या 2920 दिन में पूरा किया जाएगा। फिल्म फैसिलिटी और फिल्म इंस्टीट्यूट के लिए 3 वर्ष या 1095 दिनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फिल्म सिटी का निर्माण 230 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा, जिसमें 135 एकड़ क्षेत्र में फिल्में फैसिलिटी विकसित की जाएगी। जबकि 21 एकड़ क्षेत्र में फिल्म इंस्टीट्यूट बनेगा।

कुल 156 एकड़ में फिल्में कंपोनेंट्स को विकसित किया जाएगा.शेष 75 एकड़ में कमर्शियल कंपोनेंट्स स्थापित किए जाएंगे। फिल्म सिटी की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए इसके एक्सेस का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। फिल्म सिटी में बड़े-बड़े सेट लगाने के लिए बड़ी गाड़ियों का आवागमन होगा, इसको देखते हुए यमुना अथॉरिटी ने 75 मीटर इंटरलिंक लेन बनाने का निर्णय लिया है।

वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी बनेगी : बोनी कपूर  

मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर का कहना है की यीडा में हम वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी बनाने जा रहे हैं। फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर तैयारी इसकी पहले ही शुरू हो चुकी है। फिल्म सिटी में बनाए जाने वाले स्टूडियो के निर्माण में नई टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा। यूपी में बन रही यह अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी पूरी तरह वर्ल्ड क्लास होगी।

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण