लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पुलिस व एसबीआई में वेतन अंतरण पैकेज पर समझौता

By भाषा | Updated: February 12, 2021 19:36 IST

Open in App

जयपुर,12 फरवरी राजस्थान पुलिस और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच पुलिस वेतन अंतरण पैकेज के लिए एक समझौता (एमओयू) हुआ।

सरकारी बयान के अनुसार पुलिस महानिदेशक एम. एल. लाठर की मौजूदगी में पुलिस महानिरीक्षक पुलिस राजेश मीणा तथा बैंक की तरफ से महाप्रबन्धक गोविन्द सिंह रावत ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

पुलिस महानिदेशक लाठर ने बताया कि वर्ष 2018 में राजस्थान पुलिस कर्मियों के लिए एक बड़े कल्याणकारी कदम के रूप में राजस्थान पुलिस तथा स्टेट बैंक के बीच समझौता किया गया था। इसकी तीन साल की अवधि पूरी होने पर अब यह नया एमओयू किया गया है।

उन्होंने बताया कि नये एमओयू में कुछ अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान की गयी है। नये एमओयू के तहत सामान्य मृत्यु पर पुलिस कर्मी को पांच लाख रुपये का जीवन बीमा कवर, दुर्घटना आदि में मृत्यु होने पर 30 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर, स्थाई पूर्ण विकलांगता की स्थिति में 30 लाख रुपये का बीमा कवर तथा स्थाई आंशिक विकलांगता की स्थिति में 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर उपलब्ध होगा।

उन्होंने बताया कि नये एमओयू के तहत भारतीय स्टेट बैंक सभी पुलिसकर्मियों को रूपे प्लेटिनम कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?