लाइव न्यूज़ :

कोविशील्ड की पहली खुराक के चार हफ्ते बाद दूसरी खुराक के अदालती आदेश से सहमत: विजयन

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:15 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, सात सितंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार उच्च न्यायालय के उस फैसले से सहमत है जिसमें अदालत ने कहा था कि जो लोग कोविशील्ड टीके की पहली खुराक लेने के चार सप्ताह बाद दूसरी खुराक लेना चाहते हैं, उन्हें इसकी अनुमति है।

विजयन ने कहा कि इस मुद्दे पर गेंद अब केंद्र सरकार के पाले में है। यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब केंद्र सरकार को निर्णय लेना है कि केरल उच्च न्यायालय के तीन सितंबर को दिए फैसले को लागू कैसे किया जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव इस मसले पर केंद्र से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि टीकाकरण में उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी जिन्हें टीके की दूसरी खुराक लेना बाकी है।

विजयन ने कहा कि राज्य में अब तक टीके की तीन करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है जिसमें से 2,18,54,153 को पहली खुराक और 82,46,563 को दूसरी खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?