लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कार में रखे बुजुर्ग महिला के शव से अंगूठा लगा रहा था शख्स, भड़के इंटरनेट यूजर्स ने कहा- कितनी गिर गई है लोगों की मानसिकता

By आजाद खान | Updated: April 11, 2023 14:47 IST

इस वीडियो को पूर्व सपा नेत्री रोली मिश्रा तिवारी ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को सीएम योगी और यूपी पुलिस को भी टैग किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक मृत बुजुर्ग महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स द्वारा महिला की लाश से अंगूठे का निशाना लेते हुए देखा जा रहा है। कार के बाहर दो और शख्स को खड़ा देखा गया है जो अंगूठा लगा रहे शख्स की मदद कर रहे है।

लखनऊ:सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक वकील को कथित तौर पर एक मृत महिला के शव से कागज पर अंगूठा लगाते हुए देखा गया है। ऐसे में जब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है।

वीडियो को पूर्व सपा नेत्री रोली मिश्रा तिवारी द्वारा शेयर किया गया है जिसमें सीएम योगी के साथ यूपी पुलिस को भी टैग किया है। हालांकि वीडियो को लेकर अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस और आगरा पुलिस के तरफ से कोई जवाब नहीं आया है और न ही इस मामले में कोई बयान जारी किया गया है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक कार में एक बुजुर्ग महिला मृत पड़ी हुई है और कार के बाहर दो शख्स खड़े है। यही नहीं वीडियो में एक वकील को भी देखा गया है जो कथित तौर पर मृत महिला के अंगूठे का निशान ले रहा है। वीडियो शुरू होते ही एक शख्स को देखा जा सकता है जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वह एक वकील है। ऐसे में वकील पहले मृत महिला के अंगूठे का निशान लेता है और फिर और निशान लेने के लिए फिर से वह बुजुर्ग महिला के हाथ में निशान लगाता है और कागज पर अंगूठा लगाता है। 

वीडियो के दूसरे हिस्से में यह देखा गया है कि कार के बाहर खड़े हुए दो शख्स में से एक युवक वकील की मदद भी करता है और उसे स्टैंप पैद भी देता है। ऐसे में वकील द्वारा मृत महिला के तीन से चार बार अंगूठा का निशान लिया गया है। वीडियो को एक दूसरे शख्स द्वारा कार के सामने से बनाया गया है जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वीडियो के बनने की खबर किसी को नहीं थी। 

पूर्व सपा नेत्री ने शेयर किया है वीडियो 

इस वीडियो को पूर्व सपा नेत्री रोली मिश्रा तिवारी ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए रोली ने लिखा है कि नीचता की पराकाष्ठा देखिये। वीडियो आगरा के सेवला जाट का बताया जा रहा है। जिसमें एक मृतक वृद्धा से उनकी संपतियां लेने के लिए उनके शव से अंगूठा लगवाया जा रहा है। इन अमानवीय लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। रोली ने इस वीडियो ट्वीट को सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी पुलिस और आगरा पुलिस को भी टैग किया है। 

ऐसे में वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर तरह-तरह के रिएक्शन्स दिए है। एक यूजर ने लिखा है कि "यदि ये वकील है तो सबसे पहले इसका लाइसेंस निरस्त हो।" वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि "लोगो की मानसिकता कितनी गिर सकती है, सभी इस वीडियो मे देख लीजिये।" एक और यूजर ने लिखा है कि "बेहद अमानवीय दृश्य मन विचलित हो गया। लोग जमीन जगह संपत्ति के लिए इतने निष्ठुर हो गए कि उन्हें अपने वृद्ध जन के जाने का दुख तक नही संपत्ति की पड़ी है।" 

टॅग्स :आगराउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?