लाइव न्यूज़ :

आगरा: बैंक में कर्मचारियों को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटे 56 लाख रुपये

By भाषा | Updated: December 15, 2020 23:19 IST

Open in App

आगरा (उप्र), 15 दिसंबर आगरा के थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में मंगलवार को हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया और 56.98 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कर्मचारियों को बाथरूम में बंद कर गए। पुलिस को सूचना मिली तो उसने पूरे शहर की नाकाबंदी कर चेकिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।

पुलिस के मुताबिक, थाना सदर के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में मंगलवार शाम पांच बजे तक कर्मचारी मौजूद थे। बैंक के लेन देन का कार्य बंद हो चुका था। अचानक चार बदमाश बैंक में घुस गए, जोकि तमंचे और चाकू लिए हुए थे। बदमाशों ने कर्मचारियों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और स्ट्रांग रूम को खुलवाकर उसमें रखे 56.98 लाख रुपये बैग में रखने के बाद उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर फरार हो गये।

बैंक लूट की सूचना मिलने पर एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

एडीजी अजय आनंद ने कहा कि सवा पांच बजे पुलिस को बैंक लूट की सूचना मिली। बैंक के अंदर बैंककर्मी थे और वे कैश का मिलान कर रहे थे। बैंक का चैनल खुला था जिसमें से चार बदमाश अंदर घुसे।

उन्होंने कहा कि बैंककर्मियों ने बदमाशों का जो हुलिया बताया है, पुलिस उसके अनुसार तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए