लाइव न्यूज़ :

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना के खिलाफ बवाल, बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता रामसूरत राय ने कहा-राजनीतिक गुंडों ने आन्दोलन किया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2022 19:14 IST

Agnipath Scheme: आंदोलन और हिंसा करना देशहित मे नहीं है. उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसियों को कुछ पता ही नहीं चलता कि क्या बोल रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है.युवाओं को कुछ लोग बरगलाना चाहते हैं.रामसूरत राय ने कहा कि विरोधियों को ना तो कोई चश्मा है ना कोई दिमाग है.

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना के खिलाफ जारी बवाल के लिए बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता रामसूरत राय ने विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक गुंडों ने युवाओं के आन्दोलन पर कब्जा कर लिया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बदनाम करने के लिए तुच्छ राजनीति हो रही है.

मंत्री ने कहा कि इस आंदोलन के पीछे अब आतंकवादी और गुंडों का हाथ आ गया है. उन्होंने कहा कि जब यह आंदोलन शुरू हुआ था, उस समय इसमें सिर्फ सेना अभ्यर्थी थे. लेकिन अब अभ्यर्थी इसमें से हट गए हैं क्योंकि वे इस योजना को समझ चुके हैं. अब इसमें आतंकवादी और गुंडे शामिल हो गए हैं. इन्होंने उन बच्चों को अब हायर कर लिया.

अब इसमें राजनीतिक गुंडे लोग अपनी राजनीति रोटी सेंक रहे हैं. उन्हें देश या छात्रों के भविष्य से कोई मतलब नहीं है. रामसूरत राय ने कहा कि विरोधियों को ना तो कोई चश्मा है ना कोई दिमाग है. जिस तरीके से प्रधानमंत्री मोदी पर टीका टिप्पणी और तंज कसा जा रहा है. यह निंदनीय है, युवाओं को कुछ लोग बरगलाना चाहते हैं.

कुछ राजनीतिक दल ऐसा काम कर रहे हैं कि यह मिशन फेल हो जाए लेकिन ऐसा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना सभी नौजवानों के लिए सुनहरा मौका है. इसे भुनाने की आवश्यकता है. नौजवान अपनी राह से भटके नहीं. आप इसको समझिए और परखिए. इसमे संशोधन हुआ है और आगे भी होता रहेगा.

उन्होंने कहा कि आंदोलन और हिंसा करना देशहित मे नहीं है. उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसियों को कुछ पता ही नहीं चलता कि क्या बोल रहे हैं. वे तुच्छ राजनीति करते हैं. हो रहे हंगामे के लिए मंत्री ने कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है.

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमबिहारBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए