लाइव न्यूज़ :

Agnipath Protest: अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना में चयन प्रक्रिया 24 जून से, चौधरी बोले-युवाओं को फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2022 20:13 IST

Agnipath Protest: केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार रात अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती की ऊपरी उम्र सीमा 2022 के लिए 21 वर्ष से बढ़ा कर 23 वर्ष कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देसशस्त्र बलों में भर्ती के नये ‘मॉडल’ के तहत कहीं अधिक संख्या में युवाओं की भर्ती की जा सकेगी।सरकार सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए हाल में अग्निपथ योजना लायी है। योजना के लिए न्यूनतम उम्र साढ़े 17 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 21 साल है।

Agnipath Protest: अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना द्वारा चयन प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी। वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी ने सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए इस नयी योजना के खिलाफ कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन होने के बीच शुक्रवार को यह कहा।

एयर चीफ मार्शल ने कहा कि 2022 के लिए अग्निपथ योजना के तहत (सशस्त्र बल में) भर्ती किये जाने वालों की उम्र सीमा बढ़ा कर 23 वर्ष कर दी गई है, जिससे सशस्त्र बलों में भर्ती के नये ‘मॉडल’ के तहत कहीं अधिक संख्या में युवाओं की भर्ती की जा सकेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए हाल में अग्निपथ योजना लायी है। योजना के लिए न्यूनतम उम्र साढ़े 17 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 21 साल है। मैं यह सूचित करते हुए खुश हूं कि पहली भर्ती के लिए ऊपरी उम्र सीमा बढ़ा कर 23 साल कर दी गई है। ’’

वायुसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘इस बदलाव से युवाओं का एक बड़ा हिस्सा अग्निवीर के रूप में भर्ती हो सकेगा। वायुसेना के लिए चयन प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी।’’ इस नयी योजना के खिलाफ देश के कई हिस्सों में व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं।

केंद्र द्वारा हाल ही में घोषित यह योजना सशस्त्र बलों में चार साल की अल्पकालिक सेवा का प्रावधान करती है, जबकि रंगरूटों में से 25 प्रतिशत को करीब 15 वर्षों की नियमित सेवा के लिए सैन्य बलों में बरकरार रखा जाएगा। कई विपक्षी दलों और सैन्य विशेषज्ञों ने भी योजना की निंदा करते हुए कहा है कि यह सशस्त्र बलों के संचालन को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करेगा।

सरकार ने बृहस्पतिवार रात अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती की ऊपरी उम्र सीमा 2022 के लिए 21 वर्ष से बढ़ा कर 23 वर्ष कर दी। सरकार ने मंगलवार को इस योजना की घोषणा की थी। नयी योजना के तहत चार साल के सेवाकाल के दौरान करीब ढाई महीने से छह महीने तक के प्रशिक्षण की अवधि होगी। 

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमइंडियन एयर फोर्सभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?