लाइव न्यूज़ :

बड़ी कामयाबी, बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण, 5000 किमी तक की दूरी भेदने में सक्षम, जानिए खासियत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 27, 2021 21:38 IST

भारत सरकार के अधिकारी ने कहा कि अग्नि-5 मिसाइल उच्च स्तरीय सटीकता के साथ 5,000 किलोमीटर दूरी तक के लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।इसका लॉन्च वजन लगभग 50 टन है।यह लगभग 17 मीटर लंबा, 2 मीटर चौड़ा है।

नई दिल्लीः भारत ने जमीन से जमीन पर मार करने की क्षमता रखने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया। ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। बहुत उच्च सटीकता के साथ 5,000 किलोमीटर तक की दूरी पर लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा में एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से देर शाम करीब 7:50 बजे परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘अग्नि-5 का सफल परीक्षण भारत की इस प्रामाणिक न्यूनतम प्रतिरोध वाली नीति के अनुरूप है जो ‘पहले उपयोग नहीं’ की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।’’ मिसाइल का सफल परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब भारत की पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

अग्नि -5 जो मोटे तौर पर एक इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल या आईसीबीएम की श्रेणी में आता है। ओडिशा के तट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से शाम 7:50 बजे लॉन्च किया गया था। मिसाइल तीन चरणों वाले ठोस ईंधन वाले इंजन का उपयोग करती है और बहुत उच्च स्तर की सटीकता के साथ लक्ष्य पर प्रहार कर सकती है।

स्वदेश में विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल 5000 किमी से अधिक के लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। यह लगभग 17 मीटर लंबा, 2 मीटर चौड़ा है और इसका लॉन्च वजन लगभग 50 टन है। यह मिसाइल एक टन से अधिक का परमाणु हथियार ले जा सकती है।

टॅग्स :अग्नि 5डीआरडीओए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामओड़िसाराजनाथ सिंहभारतीय सेनानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?