लाइव न्यूज़ :

मणिपुर हिंसा: अमित शाह की अपील के बाद विद्रहियों ने AK-47 जैसे 140 से ज्यादा हथियार सरेंडर किए, पुलिस ने दी जानकारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 2, 2023 14:20 IST

मणिपुर पुलिस ने बताया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील के बाद राज्य के विभिन्न स्थानों पर विद्रहियों द्वारा 140 से ज्यादा खतरनाक हथियार सरेंडर किए गए हैं। इन हथियारों में एक 47 राइफल, असाल्ट राइफल और अन्य घातक हथियार शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में शांति स्थापित करने की कोशिशों में सफलता मिलती दिख रही हैकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हथियार छोड़ने की अपील की थीविभिन्न स्थानों पर विद्रहियों द्वारा 140 से ज्यादा खतरनाक हथियार सरेंडर किए गए

इंफाल: जातीय हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर में शांति स्थापित करने की कोशिशों में सफलता मिलती दिख रही है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर का दौरा किया था और कई सामाजिक संगठनों से मुलाकात की थी। अमित शाह ने विद्रोहियों से हथियार छोड़कर शांति का मार्ग अपनाने की अपील की थी। केंद्रीय गृह मंत्री की अपील का अब असर होता हुआ दिख रहा है। 

मणिपुर पुलिस ने बताया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील के बाद राज्य के विभिन्न स्थानों पर विद्रहियों द्वारा 140 से ज्यादा खतरनाक हथियार सरेंडर किए गए हैं। इन हथियारों में एक 47 राइफल, असाल्ट राइफल और अन्य घातक हथियार शामिल हैं।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में गुरुवार, 1 जून को व्यापक हिंसा की जांच के लिए एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में एक जांच पैनल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हिंसा से संबंधित छह मामलों की जांच सीबीआई की एक विशेष टीम द्वारा की जाएगी। 

गृह मंत्री ने सभी से हथियार डालने की अपील करते हुए कहा था कि यदि एसओओ समझौते का कोई उल्लंघन होता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अमित शाह ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों, राजनीतिक दलों और कुकी और मैतेई नागरिक समूहों के प्रतिनिधियों सहित समाज के हर वर्ग के साथ कई दौर की बैठकें कीं। 

अमित शाह ने कहा कि राज्य में गुरुवार से कुलदीप सिंह, सेवानिवृत्त डीजी, सीआरपीएफ के तहत एक अंतर-एजेंसी एकीकृत कमान काम करना शुरू कर देगी, जो स्थिति का प्रबंधन करने के लिए राज्य में तैनात एजेंसियों के बीच समन्वय की देखरेख करेगी। 

केंद्रीय मंत्री शाह ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि राज्य में जल्द ही शांति बहाली होगी और राज्य सरकार केंद्र के सहयोग से राहत शिविरों में रह रहे लोगों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करेगी। अमित साह ने मणिपुर के नागरिकों से मुलाकात करके जमीनी स्थिति पर व्यापक चर्चा भी की।

टॅग्स :अमित शाहमणिपुरPoliceसीबीआईArmy
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी