लाइव न्यूज़ :

पूजा-अर्चना के बाद नई संसद को पीएम मोदी ने देश को किया समर्पित, सेंगोल को दंडवत प्रणाम कर किया स्थापित, देखें

By अनिल शर्मा | Updated: May 28, 2023 08:53 IST

उद्घाटन समारोह दो चरणों में सम्पन्न होगा। पहला चरण पूरा हो चुका है जबकि दूसरे चरण की शुरुआत 12 बजे के बाद होगी। दूसरे चरण में तमाम मंत्रियों, सांसद, अन्य पार्टियों के नेता, दूसरे देशों के राजदूत समेत गणमान्य लोग शिरकत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराजदंड यानी सेंगोल को भवन में स्थापित करने से पहले पीएम मोदी ने इसकी पूजा अर्चना की और फिर दंडवत प्रणाम किया।पीएम ने 'सेंगोल' की अगवानी की और इसे लोकसभा कक्ष में स्पीकर की कुर्सी के ठीक बगल में पवित्र 'सेंगोल' स्थापित किया।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार नई संसद का भव्य तरीके से उद्घाटन किया। नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के पहले चरण की शुरुआत पूजा से हुई। इस दौरान मोदी के साथ पूजा में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान भवन के अंदर सेंगोल स्थापित किया।

राजदंड यानी सेंगोल को भवन में स्थापित करने से पहले पीएम मोदी ने इसकी पूजा अर्चना की और फिर दंडवत प्रणाम किया। दोनों हाथों को जोड़े उन्होंने पवित्र 'सेंगोल' की अगवानी की और इसे लोकसभा कक्ष में स्पीकर की कुर्सी के ठीक बगल में स्थापित किया।

समारोह की शुरुआत वैदिक रीति से पारंपरिक 'पूजा' के साथ हुई, जो एक घंटे तक चली। सेंगोल को स्थापित करने के बाद सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने बारी बारी से अपने ईष्ट से देश की खुशहाली के लिए प्रार्थनाएं कीं।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद भवन के निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित भी किया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा सम्पन्न होने के बाद पीएम सभी लोगों को हाथजोड़ प्रणाम किया। गौरतलब है कि पूजा संसद में गांधी प्रतिमा के पास एक पंडाल (छत) में आयोजित की गई। इस दौरान इसे डिजाइन करने वाले मूल जौहरी सहित तमिलनाडु के पुजारी मौजूद रहे।

उद्घाटन दो चरणों में सम्पन्न होगा। पहला चरण पूरा हो चुका है जबकि दूसरे चरण की शुरुआत 12 बजे के बाद होगी। दूसरे चरण में तमाम मंत्रियों, सांसद, अन्य पार्टियों के नेता, दूसरे देशों के राजदूत समेत गणमान्य लोग शिरकत करेंगे। दूसरे चरण के बाद गणमान्य लोग नए भवन में लोकसभा के कक्ष और राज्यसभा कक्ष के परिसर का निरीक्षण करेंगे। समारोह का दूसरा चरण दोपहर में पीएम मोदी सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में लोकसभा कक्ष में राष्ट्रगान के गायन के साथ शुरू होने की उम्मीद है।

नए संसद भवन से 888 सदस्य लोकसभा में बैठ सकेंगे। संसद के वर्तमान भवन में लोकसभा में 543 और राज्यसभा में 250 सदस्यों के बैठने का प्रावधान है। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संसद के नवनिर्मित भवन में लोकसभा में 888 सदस्यों और राज्य सभा में 384 सदस्यों की बैठक की व्यवस्था की गई है। दोनों सदनों का संयुक्त सत्र लोकसभा चैंबर में होगा।

टॅग्स :Parliament HouseसंसदParliament
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है