लाइव न्यूज़ :

जहांगीरपुरी: हिंसा के बाद आज दोनों समुदाय के लोगों ने मिलकर निकाली तिरंगा यात्रा, दिया सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश

By रुस्तम राणा | Updated: April 24, 2022 19:40 IST

हिंसा के बाद रविवार को दोनों समुदाय के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकालकर भाई-चारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देतिरंगा यात्रा निकालकर भाई-चारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दियापुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई तिरंगा यात्रा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद रविवार को दोनों समुदाय के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकालकर भाई-चारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया है। जहांगीरपुरी के कुशल चौक से शुरू हुई ये तिरंगा यात्रा आजाद चौक पर खत्म हुई। यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। लोगों ने अपने घर की छतों से तिरंगा यात्रा पर फूल बरसाए।

दोनों समुदाय के लोगों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी मात्रा में लोग शामिल हुए। यात्रा में करीब 50 लोगों के शामिल होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन कहीं ज्यादा लोग शामिल हुए। यह यात्रा पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई। इस यात्रा का मकसद इलाके में अमन-चैन को बनाए रखने का संदेश देना था।

उत्तर-पश्चिम दिल्ली की डीसीपी उषा रंगनानी ने बताया कि परसों हुई मीटिंग में दोनों समुदाय की तरफ से तिरंगा यात्रा निकालने के लिए अनुमति मांगी गई थी। उन्होंने कहा, आज (रविवार को) इस तिरंगा यात्रा में दोनों समुदाय आपस में मिलकर लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करेंगे। यहां सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया है।  

गौरतलब है कि हनुमान जयंती के दिन निकाली गई शोभायात्रा में हुई हिंसा के दौरान 9 लोग घायल हुए थे जिनमें 8 पुलिस अधिकारी थे। मामले में पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई है।

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसादिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी