लाइव न्यूज़ :

अमेठी में मरीज की मौत के बाद परिजन ने अस्पताल में की मारपीट और तोड़फोड़

By भाषा | Updated: May 16, 2021 11:06 IST

Open in App

अमेठी (उप्र), 16 मई अमेठी जिला अस्पताल में शनिवार देर रात एक मरीज की मौत से नाराज उसके परिजन ने अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में तोड़-फोड़ की और चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट की।

जानकारी के मुताबिक, जिले की गरथोलिया गांव निवासी सोना देवी (55) की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उसके परिजन उसे गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सोना को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला के परिजन ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और चिकित्सकों एवं अस्पताल कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की।

सोना देवी के भाई रंजीत ने आरोप लगाया, ''इलाज न करने के चलते मरीज की मौत हो गयी। चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने घोर लापरवाही बरती।''

अमेठी के मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर आशुतोष दुबे ने बताया कि सोना को जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लाया गया था, जो मृत थी।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने जब सोना के मृत होने की जानकारी दी तो उसके परिजन ने तोड़-फोड़ की और चिकित्सकों एवं कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

इस बीच अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक, गौरीगंज एवं उपजिलाधिकारी, गौरीगंज को घटना का जायजा लेने भेजा गया और कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो लोग भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह