मंत्रिमंडल विस्तार के बाद येदियुरप्पा पर भाजपा विधायकों के आरोप पर कांग्रेस ने साधा निशाना

By भाषा | Published: January 15, 2021 01:06 AM2021-01-15T01:06:22+5:302021-01-15T01:06:22+5:30

After the cabinet expansion, Congress targeted Yeddyurappa on the allegations of BJP MLAs | मंत्रिमंडल विस्तार के बाद येदियुरप्पा पर भाजपा विधायकों के आरोप पर कांग्रेस ने साधा निशाना

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद येदियुरप्पा पर भाजपा विधायकों के आरोप पर कांग्रेस ने साधा निशाना

बेंगलुरु,14 जनवरी कर्नाटक में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद बी एस येदियुरप्पा पर कुछ भाजपा विधायकों द्वारा वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाए जाने पर विपक्षी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और राज्य कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार ने आरोप लगाया कि येदियुरप्पा के बच्चे एक प्रकार से मुख्यमंत्री बन गए हैं।

सिद्धरमैया ने ट्वीट किया,‘‘कर्नाटक में भाजपा के एक विधायक ने खुले तौर पर दावा किया है कि कई भाजपा नेताओं ने बी एस येदियुरप्पा को एक सीडी से ब्लैकमेल करके मंत्री पद हासिल किया है। क्या कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पास इतना साहस है कि वह उन्हें ब्लैकमेल करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करा सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: After the cabinet expansion, Congress targeted Yeddyurappa on the allegations of BJP MLAs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे