लाइव न्यूज़ :

टीका लेने के बाद शिल्पा शिरोडकर ने कहा-हमें वायरस को लेकर अब भी सावधान रहने की जरुरत

By भाषा | Updated: January 9, 2021 21:34 IST

Open in App

मुंबई, नौ जनवरी अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर कोविड-19 का टीका लेने वाली पहली चर्चित हस्ती बन गई हैं लेकिन उनका मानना है कि लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और वायरस को गंभीरता से लेते हुए अपनी सुरक्षा के लिए मास्क पहनना चाहिए।

उन्नीस सौ नब्बे के दशक में ‘किशन कन्हैया’, ‘हम’, ‘खुदा गवाह’ और ‘आंखें’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने के लिए मशहूर शिरोडकर ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया था कि उन्होंने दुबई में कोरोना वायरस का टीका लगवा लिया। वहां वह पिछले दो साल से अपने परिवार के साथ रह रही हैं ।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी साझा की, जिसमें वह अपनी ऊपरी बांह पर छोटी पट्टी के साथ मास्क पहने नजर आ रही थीं।

उन्होंने लिखा, ‘‘टीकाकरण के बाद सुरक्षित हूं। यही जीवन का नया तरीका है....2021 के लिए मैं तैयार हूं। संयुक्त अरब अमीरात, तुम्हारा शुक्रिया।”

पीटीआई-भाषा से बातचीत में 51 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें बुधवार को सिनोफार्म टीके की खुराक मिली और 21 दिन बाद उन्हें अगली खुराक मिल जाएगी ।

शिरोडकर ने जोर देकर कहा कि उन्हें टीका लगवाने में कोई हिचक नहीं है क्योंकि उन्हें विज्ञान पर पूरा भरोसा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र