लाइव न्यूज़ :

राजस्व कम आने के बाद पीएम मोदी ने की अपने स्टॉफ की छंटनी, सभी मंत्रियों को भी किया आगाह

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 2, 2020 09:10 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खर्च में कटौती की शुरुआत स्वयं से की है. उन्होंने अपना निजी स्टाफ 50 फीसदी कम कर दिया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय के कर्मचारियां की संख्या में 15 फीसदी की कटौती की है.

Open in App
ठळक मुद्दे केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने खर्च में कटौती करने के निर्देश सभी मंत्रालयों को दिए हैंआगामी तीन महीने में खर्च की सीमा 25 फीसदी पर लाने से सभी को 8 फीसदी कटौती करनी होगी.

इस वित्त वर्ष में उम्मीद से कम राजस्व मिलने के बाद केंद्र सरकार ने खर्चों में कटौती की नीति अपनाने की शुरुआत की है. त्याचाच इसके तहत सरकारी खर्च में कटौती की जा रही है और इस तिमाही में खर्च की सीमा 33 फीसदी से घटाकर 25 फीसदी पर लाई गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खर्च में कटौती की शुरुआत स्वयं से की है. उन्होंने अपना निजी स्टाफ 50 फीसदी कम कर दिया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय के कर्मचारियां की संख्या में 15 फीसदी की कटौती की है. उन्होंने सभी मंत्रियों को खर्च में 20 फीसदी की कटौती करने के भी निर्देश दिए है. प्रधानमंत्री के निजी स्टॉफ के कर्मचारियों की संख्या अब 25 रह गई है. मोदी ने निर्देश दिए कि अन्य मंत्री भी अपने कर्मचारियों में कटौती करें.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने खर्च में कटौती करने के निर्देश सभी मंत्रालयों को दिए हैं इसलिए उन्हें अपनी योजना व परियोजनाओं पर खर्च कम करने होंगे अथवा कुछ परियोजनाओं को फिलहाल रोकना होगा. इसका असर विकास कार्यों पर होगा. आगामी तीन महीने में खर्च की सीमा 25 फीसदी पर लाने से सभी को 8 फीसदी कटौती करनी होगी. आम तौर पर पहले तीन महीने में ज्यादा कुछ खर्च नहीं होता और प्रत्येक मंत्रालय और विभागों की निधि बाकी रहती है. जबकि आखिरी तिमाही में खर्च करने पर सभी विभागों का जोर होता है.

अब तक की सीमाओं में यह था कि आखिरी चरण में फिजूलखर्ची को रोकने के लिए वे बजट में संबंधित विभागों के लिए किए गए प्रावधानों का अधिकतम 33 फीसदी दिया जाए. 3 महीनों में खर्च में कमी वित्त मंत्रालय ने निर्देश दिए थे कि खर्च की सीमा को 25 फीसदी करने के दौरान वित्त वर्ष के आखिरी महीने में महज 10 फीसदी ही खर्च करें. इसके पहले महीने में 15 फीसदी खर्च करने की अनुमति थी. वित्त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों तथा विभागों को निर्देश दिए हैं कि जनवरी और फरवरी के दौरान खर्च की सीमा को 18 फीसदी से घटाकर अब 15 फीसदी पर लाया जाए.

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?