लाइव न्यूज़ :

7 महीने बाद बेटे उमर अब्दुल्ला से मिले फारूक अब्दुल्ला, पूरे परिवार को एकसाथ देख भावुक हुए दोनों नेता, सामने आई दिल को छूने वाली तस्वीर

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 14, 2020 14:22 IST

फारूक अब्दुल्ला की रिहाई के ठीक बाद उनकी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस ने निर्णय का स्वागत करते हुए शुक्रवार को बयान जारी करके केन्द्र शासित क्षेत्र के प्रशासन से उमर अब्दुल्ला सहित अन्य नेताओं को शीघ्र रिहा करने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्दे महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने उन सभी नेताओं को रिहा करने की मांग की जिन्हें अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के बाद हिरासत में ले लिया गया था।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को सात महीने तक हिरासत में रखे जाने को लेकर शुक्रवार को मोदी सरकार पर प्रहार किया।

श्रीनगर: नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने आज (14 मार्च) को अपने बेटे और पार्टी नेता उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेता भावुक नजर आए। पूर्व मुख्य मंत्री फारूक जनसुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत अपनी हिरासत खत्म होने के बाद शुक्रवार अपने आवास से नजदीक में ही हरि निवास पहुंचे जहां उनके बेटे तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को पीएसए के तहत पांच फरवरी से नजरबंद करके रखा गया है। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगा लिया। फारूक अब्दुल्ला को कल जन सुरक्षा कानून (PSA) के तहत नजरबंदी से रिहा किया गया था। फारूक अब्दुल्ला और  उमर अब्दुल्ला के परिवरा के साथ फोटो भी सामने आई है। जिसमें उमर अब्दुल्ला की दाढ़ी बढ़ी हुई दिख रही है। 

फारूक अब्दुल्ला ने बेटे उमर अब्दुल्ला से मिलने का अनुरोध किया था

अधिकारियों ने कहा कि फारूक (82) ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से सात महीने बाद अपने बेटे से मुलाकात का अनुरोध किया था, जिसे प्रशासन ने स्वीकार कर लिया। अधिकारियों ने कहा कि दोनों की मुलाकात करीब एक घंटे चली। 

केन्द्र सरकार ने पिछले साल पांच अगस्त को तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य से विशेष दर्जा वापस ले लिया था, जिसके बाद फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और एक और मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को हिरासत में ले लिया गया था। इसके बाद 15 सितंबर को फारूक के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया जबकि उनके बेटे उमर की ऐहतियातन हिरासत पांच फरवरी को खत्म हो रही थी लेकिन उससे कुछ ही घंटे पहले इसे छह महीने के लिये बढ़ा दिया गया था।

रिहाई के तत्काल बाद फारूक अब्दुल्ला ने उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के रिहाई की मांग की

 रिहाई के तत्काल बाद अब्दुल्ला यहां गुपकार रोड स्थित अपने आवास से बाहर निकले और कहा कि उनके बेटे एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती तथा केन्द्र शासित क्षेत्र के अन्य जेलों में बंद नेताओं को तत्काल रिहा किया जाए। अब्दुल्ला ने अपने आवास के लॉन में संवाददाताओं से कहा,‘‘आज मैं आजाद हूं, लेकिन यह आजादी पूर्ण नहीं है। यह तभी पूरी होगी जब उमर, महबूबा मुफ्ती तथा जेलों में बंद अन्य नेताओं को रिहा किया जाएगा।’’ 

उन्होंने कहा, ''मैं हर उस व्यक्ति का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारे लिए प्रार्थनाए कीं....शेष लोगों के रिहा होने तक मैं किसी राजनीतिक मामले पर बात नहीं करूंगा।''

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाउमर अब्दुल्लाजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?