लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग के छापों के बाद शिवसेना ने नोटबंदी की सफलता पर उठाये सवाल

By भाषा | Updated: April 19, 2019 06:04 IST

 देश में जारी चुनाव प्रक्रिया के बीच आय कर विभाग के छापों के बाद शिवसेना ने भाजपा की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार के नोटबंदी अभियान की सफलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि नोटबंदी का लक्ष्य काले धन के प्रवाह को समाप्त करना ...

Open in App

 देश में जारी चुनाव प्रक्रिया के बीच आय कर विभाग के छापों के बाद शिवसेना ने भाजपा की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार के नोटबंदी अभियान की सफलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि नोटबंदी का लक्ष्य काले धन के प्रवाह को समाप्त करना और चुनावों के दौरान अवैध रूप से धन वितरण को रोकना था ।

भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी शिवसेना ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रमुख राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर आय कर विभाग का छापा पड़ा जिसमें बड़े पैमाने पर नकदी जब्त की गयी । शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि द्रमुक नेता कनिमोइ के आवास पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी । इस पर विपक्ष आरोप लगा रहा है कि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ दल द्रमुक पर दवाब बनाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रहा है ।

शिवसेना ने कहा, ‘‘तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक की सरकार है और भारतीय जनता पार्टी उनके साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है । उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के सहयोगी के पास से 100 करोड़ रुपये बरामद किये गये है और अबतक महाराष्ट्र में करीब 211 करोड़ रुपये जब्त किये गए हैं । संपदकीय में लिखा गया है, ‘‘नोटबंदी का मकसद काले धन के स्रोत को बंद करना था ।

यह कहा गया था कि यह अभियान कश्मीर में आतंकवाद को रोकेगा और आतंकवाद को फंडिंग पर लगाम लगाने में सफलता मिलेगी ।’’ शिवसेना ने कहा है कि नयी सरकार को आतंकवाद फंडिंग और भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कदम उठाना होगा । इसमें कहा गया है कि नक्सलियों और आतंकवादियों के पास अब भी काला धन है और इसका इस्तेमाल लोगों की हत्या के लिए किया जा रहा है । भाषा रंजन उमा उमा

टॅग्स :शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे