लाइव न्यूज़ :

लव जिहाद के बाद अब झारखंड में लैंड जिहाद की गूंज, भाजपा ने लगाया गंभीर आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2024 16:34 IST

रांची: लव जिहाद के बाद अब झारखंड में लैंड जिहाद की चर्चाओं ने सियासत को गर्मा दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने यह खुलासा किया कि संताल परगना में लैंड जिहाद चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में लैंड जिहाद की चर्चाओं ने सियासत को गर्मा दिया हैभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैंअरुण सिंह ने कहा है कि आदिवासियों लड़कियों से शादी करने के बाद ये बांग्लादेशी जमीन हड़पने लगते हैं

रांची:  लव जिहाद के बाद अब झारखंड में लैंड जिहाद की चर्चाओं ने सियासत को गर्मा दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने यह खुलासा किया कि संताल परगना में लैंड जिहाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी आते हैं और भोली-भाली आदिवासी लड़कियों को अपना नाम बदल कर प्रेम जाल में फंसाकर शादी करते हैं। शादी करने के बाद जमीन हड़पते हैं। इस तरह से झारखंड देश भर में हो रहे लैंड जिहाद का बड़ा केंद्र बन गया है। 

अरुण सिंह ने कहा है कि आदिवासियों लड़कियों से शादी करने के बाद ये बांग्लादेशी जमीन हड़पने लगते हैं। जमीन हड़पने के बाद लड़की की बोटी-बोटी काट देते हैं, लेकिन सरकार उन पर कार्रवाई नहीं करती, क्योंकि तुष्टिकरण के मार्ग पर सरकार चल रही है। इसके साथ ही जामताड़ा जिले में मुस्लिम और आदिवासी समुदायों के बीच भूमि विवाद गहरा गया है। यह विवाद 'पुरातन पतित' नामक स्थान को लेकर है। 

आदिवासी समुदाय इस भूमि को पवित्र स्थल मानता है, जबकि मुस्लिम समुदाय का कहना है कि यह उनका कब्रिस्तान है। हाल ही में इस भूमि पर एक मृतक मुस्लिम व्यक्ति को दफनाए जाने से तनाव बढ़ गया। इस बीच झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर हेमंत सोरेन सरकार से पूछा कि झारखंड में आदिवासियों का उत्पीड़न कब रुकेगा? उन्होंने कहा कि संताल परगना क्षेत्र में संथाल आदिवासियों की धार्मिक जमीन पर मुसलमान का शव दफना कर 'लैंड जिहाद' को अंजाम दिया जा रहा है। 

जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र में संथालों की 'पुरातन पतित' जमीन पर मुसलमानों ने जबरन रहमतुल्लाह का शव दफना कर उसे कब्रिस्तान बनाने का काम किया है। अब संथाल आदिवासी न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पुलिस संथाल आदिवासियों की जगह मुसलमानों का साथ दे रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस का मुस्लिम तुष्टिकरण वाला घिनौना चेहरा अब सर्वविदित हो चुका है। 

मरांडी ने कहा कि आगामी चुनाव में आदिवासी समाज हेमंत सोरेन को करारा जवाब देगा। इसबीच झारखंड सरकार में मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि क्या आंकड़ा है, उनके पास जो लोग ऐसे आरोप लगाते हैं? वह आंकड़ा तो बताएं, अंदाजा से कुछ नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई मामला है तो स्पेसिफिक बताएं, अगर किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो पार्टी लाइन तोड़कर मैं उनकी मदद करूंगा। लेकिन सिर्फ लैंड जिहाद का वन लाइनर बोल देने से चीज साबित नहीं होती।

टॅग्स :झारखंडBJPलव जिहादहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?