लाइव न्यूज़ :

आतंकी मन्नान वानी की मौत के बाद एएमयू में शोकसभा का आयोजन, छात्रों ने ही किया विरोध

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 12, 2018 12:26 IST

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व पीएचडी छात्र रहे आतंकी मन्नान वानी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। गुरुवार को उसके लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जनाजे की नमाज पढ़ने की कोशिश की गई।

Open in App

अलीगढ़, 12 अक्टूबरः जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इसमें आतंकी मन्नान बशीर वानी भी शामिल था। मन्नान अलीगढ़ ने इसी साल जनवरी में आतंक का रास्ता अपनाया था। उससे पहले वो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पीएचडी की पढ़ाई कर रहा था।

मन्नान की मौत की खबर एएमयू में पहुंची तो कुछ छात्रों ने जनाजे की नमाज पढ़ने का फैसला किया। इसके आयोजन के लिए बाकायदा सूचना जारी की गई और सभी से साढ़े तीन बजे कैनेडी हॉल में एकत्रित होने का आवाहन किया गया। 

इसकी सूचना यूनिवर्सिटी प्रशासन को भी पहुंच गई लेकिन तबतक नियत स्थान पर करीब 150 कश्मीरी छात्र जुट चुके थे। कई सीनियर छात्रों ने इस नमाज का विरोध किया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के दखल के बाद छात्रों को तितर-बितर कर दिया गया।

इस मामले में दोषी पाए गए तीन छात्रों को निलंबित कर दिया गया है और मन्नान वानी को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे चार छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

यूनिवर्सिटी पीआरओ ओमर पीरज़ादा का कहना है कि जनाजे की नमाज जैसी कोई घटना नहीं हुई है और ना ही परिसर में होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ छात्र इकट्टा हुए थे जिनके अन्य छात्रों ने विरोध किया। नमाज पढ़े जाने की बात झूठी है।

स्कॉलर ने अपनाया था आतंक का रास्ता

देश 2018 का स्वागत कर रहा था और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एक छात्र गायब हो गया। सोशल मीडिया के जरिए खबर आई कि 5 जनवरी को उसने हिजबुल मुजाहिदीन ज्वॉइन कर लिया है। उसकी एक तस्वीर जारी की गई जिसमें वो अंडर बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर के साथ देखा गया। परिजनों ने बताया कि मन्नान एएमयू में अप्लाइड जियोलॉजी विभाग से पीएचडी कर रहा है। आतंकी बनने के बाद उसे यूनिवर्सिटी से निष्कासित कर दिया गया था।

मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल

हिज्बुल ने उसे कुपवाड़ा का कमांडर बनाया गया था। मन्नान के हिज्बुल जॉइन करने के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों को उसकी तलाश थी। वहीं पिछले दिनों सेना द्वारा जारी मोस्ट वॉन्टेड टेररिस्ट की सूची में मन्नान का भी नाम शामिल किया था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने लगातार घोषणा कर आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने की अपील भी की।

टॅग्स :अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)आतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील