लाइव न्यूज़ :

28 दिनों में 80 रैली, ‘लगातार भाषण’ देते रहने से कांग्रेस के स्टार प्रचारक सिद्धू का गला खराब

By भाषा | Updated: May 13, 2019 20:30 IST

सिद्धू के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ‘‘लगातार भाषण से उनके वोकल कॉर्ड्स (गले का वो हिस्सा जहां से आवाज निकलती है)पर इतना असर पड़ा है कि खून भी निकला है।’’

Open in App
ठळक मुद्देरविवार की सुबह सिद्धू ने डॉक्टरों से सलाह ली। उन्होंने सिद्धू को दो तरह के उपचार की सलाह दी। कांग्रेस नेता ने इंजेक्शन लगवाया और स्टेरॉयड के सेवन के साथ दो दिन तक आराम कर रहे हैं। इंजेक्शन का विकल्प इसलिए अपनाया गया क्योंकि बाम वाले विकल्प में चार दिन तक चुप रहना था।

चुनावी रैलियों में ‘‘लगातार भाषण’’ देते रहने के कारण पंजाब के मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू का गला फिर खराब हो गया है। डॉक्टरों की सलाह पर क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू को इंजेक्शन लगाया गया और वह स्‍टेरॉयड का सेवन कर रहे हैं।

सिद्धू के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ‘‘लगातार भाषण से उनके वोकल कॉर्ड्स (गले का वो हिस्सा जहां से आवाज निकलती है)पर इतना असर पड़ा है कि खून भी निकला है।’’ कांग्रेस के प्रचार अभियान के तहत सिद्धू ने 28 दिनों में देश भर में 80 रैलियों को संबोधित किया।

रविवार की सुबह सिद्धू ने डॉक्टरों से सलाह ली। उन्होंने सिद्धू को दो तरह के उपचार की सलाह दी। बयान में कहा गया कि या तो गले पर बाम लगाना था, इससे वह चार दिन तक नहीं बोल पाते या फिर इंजेक्शन लगवाने और स्टेरॉयड के सेवन के साथ 48 घंटे तक पूरा आराम करना पड़ता।

कांग्रेस नेता ने इंजेक्शन लगवाया और स्टेरॉयड के सेवन के साथ दो दिन तक आराम कर रहे हैं। इंजेक्शन का विकल्प इसलिए अपनाया गया क्योंकि बाम वाले विकल्प में चार दिन तक चुप रहना था। बयान के मुताबिक सिद्धू उपचार करा रहे हैं और 14 मई को प्रचार के लिए वापसी के पहले ठीक हो रहे हैं।

सिद्धू 14 मई को बिहार के पटना साहिब में, 15 मई को पोंटा साहिब, बिलासपुर और नालागढ़ और 16 तथा 17 मई को मध्य प्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। यह दूसरी बार है जब सिद्धू का गला खराब हुआ है। पिछले साल राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के समय उनका गला खराब हो गया था। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पंजाब लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?