लाइव न्यूज़ :

2019 के चुनाव के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने गठबंधन करने के लिए कहा था लेकिन मैंने मना कर दिया था: शरद पवार

By विशाल कुमार | Updated: December 30, 2021 07:37 IST

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें इसके बारे में सोचना चाहिए... हालांकि, मैंने उनसे उनके कार्यालय में ही कहा था कि यह संभव नहीं है और मैं उन्हें अंधेरे में नहीं रखना चाहूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देपवार ने कहा कि भाजपा को समर्थन देने पर उन्होंने एक शरारती बयान दिया था।पवार ने कहा कि इसके कारण शिवसेना ने गठबंधन के लिए कदम बढ़ाया।पवार ने कहा कि अगर मैंने अजीत पवार को भाजपा में भेजा होता, तो मैं अधूरा काम नहीं करता।

मुंबई: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि भाजपा 2019 के महाराष्ट्र चुनावों के बाद उनकी पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिए उत्सुक थी, लेकिन वह इस तरह के गठबंधन के पक्ष में नहीं थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसकी संभावना से साफ तौर पर इनकार कर दिया था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अपने 81वें जन्मदिन के अवसर पर एक किताब के दौरान पवार ने कहा कि यह सच है कि हमारे दोनों दलों के बीच गठबंधन के बारे में चर्चा हुई थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें इसके बारे में सोचना चाहिए... हालांकि, मैंने उनसे उनके कार्यालय में ही कहा था कि यह संभव नहीं है और मैं उन्हें अंधेरे में नहीं रखना चाहूंगा।

राज्य के चुनावों के बाद की घटनाओं को याद करते हुए पवार ने कहा कि उन्होंने एक शरारती बयान दिया था कि एनसीपी भाजपा को समर्थन देने पर गंभीरता से विचार कर रही थी। उन्होंने कहा कि इससे शायद शिवसेना के मन में संदेह पैदा हो गया, जिसने कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन के लिए कदम बढ़ाया।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अपने भतीजे अजीत पवार को भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए भेजा था, तो पवार ने कहा कि अगर मैंने अजीत पवार को भाजपा में भेजा होता, तो मैं अधूरा काम नहीं करता।

उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के बारे में बात करते हुए कहा कि फिलहाल कोई सीधे-सीधे नहीं जीत रहा है और मामला 50-50 का है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़कर सही फैसला किया जिससे यूपी के लोग उनके पीछे हो गए। हालांकि, उन्होंने कहा कि 14 चुनाव लड़ने के बाद भी वह राज्य के बाहर से लड़ने के बारे में नहीं सोच पाए।

टॅग्स :शरद पवारनरेंद्र मोदीBJPकांग्रेसशिव सेनाNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों