लाइव न्यूज़ :

Delhi Police vs Lawyer: बार काउंसिल अध्यक्ष का बयान, हिंसा में शामिल वकीलों के खिलाफ होगी कार्रवाई  

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 6, 2019 13:41 IST

बीसीआई अध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों पर अपने प्रदर्शन के दौरान न्यायाधीशों एवं वकीलों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया। पुलिस के साथ हुई झड़प के खिलाफ वकीलों की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देबार काउंसिल के अध्यक्ष मनन मिश्रा ने कहा है कि  वकीलों, पुलिस और जनता से जुड़ी हिंसा की किसी घटना को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस ने वकीलों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की और यह कार्रवाई अनुचित है।

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में 2 नवंबर को पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प के बाद बार काउंसिल के अध्यक्ष मनन मिश्रा ने कहा है कि  वकीलों, पुलिस और जनता से जुड़ी हिंसा की किसी घटना को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस ने वकीलों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की और यह कार्रवाई अनुचित है।

उन्होंने कहा कि मैं जनता को आश्वस्त करता हूं कि हिंसा की घटनाओं में शामिल वकीलों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। बीसीआई अध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों पर अपने प्रदर्शन के दौरान न्यायाधीशों एवं वकीलों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने हिंसा में शामिल पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग की।आपको बता दें कि पुलिस के साथ हुई झड़प के खिलाफ वकीलों की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी है। रोहिणी कोर्ट में प्रदर्शन कर रहे एक वकील ने कहना था कि हमारी लड़ाई केवल उन पुलिसवालों के खिलाफ है, जिन्होंने उस दिन हम पर गोलियां चलाई थीं और हमारे ऊपर लाठीचार्ज किया था। हम उनकी गिरफ्तारी तक प्रदर्शन जारी रखेंगे।

इधर, इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को वकीलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई थी। इसके लिए उन्होंने हजारों की संख्या में आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस का ये विरोध प्रदर्शन 11 घंटे बाद उनकी सभी मागों को मानने के आश्वासन के बाद खत्म हुआ था।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?